Malay Japanese Urdu Spanish Indonesian Turkish Arabic Chinese Dutch Hindi Korean Russian Polish Tagalog Vietnamese Portuguese French Italian German English
 
  प्रारंभ करें
 
 
 
  चैलेंज-मार्ग और आंकड़े
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
  चैलेंज दर्शक
  फ़ोटो और छवियां
  लघु डॉक्यूमेंट्री
Click here to be emailed about future Webtel.mobi events

Webtel.mobi इंटरकॉन्‍टिनेंटल चैलेंज

 

Webtel.mobi इंटरकॉन्‍टिनेंटल चैलेंज, किसी व्‍यक्ति द्वारा जेट-पावर वाले विंग्स का उपयोग करते हुए, अफ़्रीका और यूरोप के बीच उत्तरी अटलांटिक महासागर के ऊपर से की जाने वाली पहली अंतरमहाद्वीपीय क्रॉसिंग है.

Webtel.mobi इंटरकॉन्‍टिनेंटल चैलेंज का प्राथमिक उद्देश्‍य इस बात का मूर्त रूप से चित्रण करना है कि Webtel.mobi की अनुपम सेवा कैसे विश्व को नए और अभिनव ढंग से जोड़ती है.

इसके अन्‍य संबद्ध लक्ष्य कंपनी के व्‍यवसाय-दर्शन और काम करने के तरीके को स्‍पष्ट रूप से प्रदर्शित करना है, जोकि यह है कि लगभग सब-कुछ - चाहे वह कितना भी कठिन और असंभव क्यों न लगता हो- सफलतापूर्वक प्राप्त किया जा सकता है, यदि सफलता के अटल लक्ष्‍य के साथ व्यक्तिगत उत्कृष्टता के माध्‍यम से एकाग्रता, दृढ़ निश्‍चय, अवरोधों से उबरने के सिद्धांतों का सतत रूप से पालन किया जाए.



अपने सामाजिक दायित्व को अपनी सभी व्‍यावसायिक और मार्केटिंग गतिविधियों में शामिल करने के कंपनी के दर्शन पर अमल करते हुए, यह इवेंट ऐसे संपन्न किया जा रहा है कि दुनियाभर में ज़्यादा से ज़्यादा लोग इसे देख सकें–मुफ़्त. ऐसा इसलिए किया जा रहा है, ताकि कंपनी और उसके उत्‍पाद की मार्केटिंग के अलावा- लोगों की भौ‍गोलिक स्थिति, उम्र, पृष्ठभूमि या वर्तमान स्थिति, और उनकी राह में आ सकने वाले अवरोधों की परवाह न करते हुए उन्‍हें प्रेरित किया जा सके. यह चैलेंज उन्हें दिखाएगा कि जब तक वे एकाग्रचित्त और दृढ़ निश्‍चयी बने रहेंगे और व्‍यक्तिगत उत्‍कृष्टता के माध्‍यम से पूरी ईमानदारी से सफलता प्राप्‍त करने की कोशिश करेंगे, तब तक हर अवरोध को पार करना और जिस भी चीज़ पर ध्‍यान केंद्रित कर लिया जाए, उसे प्राप्‍त करना संभव है.

जैसे कि, हालांकि इवेंट Webtel.mobi द्वारा करवाया जा रहा है, लेकिन यह एक ऐसा इवेंट है जो किसी एक व्यक्ति या एक कंपनी का नहीं, बल्कि सभी का है, क्योंकि इसका सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य उन सभी को प्रेरित करना है जो इसे अपनी क्षमता को पूरी तरह परखने के एक अवसर के रूप में देखते हैं– और इससे भी अधिक इसका उद्देश्‍य यह दर्शाना है कि सफलता का दृढ़ निश्‍चय रखने वालों के लिए कुछ भी असंभव नहीं होता. मूर्त रूप में, Webtel.mobi इंटरकॉन्‍टिनेंटल चैलेंज अफ़्रीका और यूरोप के बीच अटलांटिक महासागर के ऊपर केवल जेट-पावर वाले मोनो-विंग का उपयोग करते हुए किसी व्‍यक्ति द्वारा पहली विमान रहित अंतरमहाद्वीपीय उड़ान को पूर्ण करने की मुश्किल चुनौती है. यह वह करतब है जो – दूरी और इसके द्वारा प्रस्‍तुत की जाने वाली अनुपम चुनौती के कारण – पहले कभी नहीं किया गया.

Webtel.mobi इंटरकॉन्‍टिनेंटल चैलेंज, मूर्त रूप से Webtel.mobi की प्रकृति और दर्शन को प्रस्तुत करेगा, जो कि केंद्रित और दृढ़ निश्‍चयी रहना है और व्यक्तिगत उत्कृष्टता और अभिनव के प्रयोग के माध्यम से सफलता की ईमानदार कोशिशों द्वारा अवरोधों से उबरना है.

कंपनी ने इन सिद्धांतों को पूरा करने के लिए अपना उत्‍पाद और सेवाएं कैसे प्रस्‍तुत की हैं, यह उसका मूर्त प्रतिनिधित्‍व है. चैलेंज के दौरान हवा के ज़रिए महाद्वीपों को जोड़ना इस बात का भी प्रतिनिधित्व करता है कि कैसे Webtel.mobi अपने सेवाओं के माध्यम से विश्व को जोड़ता है – सुगमता और अनुपम ढंग से.

चैलेंज का एक अन्‍य लक्ष्य इसे ज़्यादा-से-ज़्यादा दर्शकों के लिए मुफ़्त उपलब्‍ध करवा वैश्विक समुदाय को चैलेंज में शामिल करना है.

इसका उद्देश्‍य सभी लोगों को उनकी भौ‍गोलिक स्थिति, उम्र, पृष्ठभूमि या वर्तमान स्थिति, और उनकी राह में आ सकने वाले अवरोधों की परवाह न करते हुए और उन्‍हें यह दिखाते हुए प्रेरित करना है कि जब तक वे एकाग्रचित्त और दृढ़ निश्‍चयी बने रहेंगे और व्‍यक्तिगत उत्‍कृष्टता के माध्‍यम से पूरी ईमानदारी से सफलता प्राप्‍त करने की कोशिश करेंगे, तब तक हर अवरोध को पार करना और जिस भी चीज़ पर ध्‍यान केंद्रित कर लिया जाए, उसे प्राप्‍त करना संभव है.

शीर्ष