|
| |
मौसमगत परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, मंगलवार, 24 नवंबर को चैलेंज के पूर्वाभ्यास के साथ बुधवार, 25 नवंबर को चैलेंज प्रारंभ करने की योजना बनाई गई है.

1. चैलेंज पूर्वाभ्यास और चैलेंज-कार्यक्रम के लिए तिथि-रेखा

मंगलवार, 24 नवंबर को चैलेंज पूर्वाभ्यास और बुधवार, 25 नवंबर को चैलेंज-कार्यक्रम, दोनों को आरंभ करने का समय केंद्रीय यूरोपीय समय के अनुसार दोपहर 2:30 बजे है, जो इस प्रकार है:-
- 05H30 लॉस एंजेलिस और वैंकूवर का समय
- 07H30 ह्यूस्टन, विनिपेग और मेक्सिको सिटी
- 08H30 न्यूयॉर्क, टोरंटो, जमैका और लीमा का समय
- 11H30 साओ पाउलो और ब्यूनस आयर्स का समय
- 13H30 मोरोक्को का समय
- 13H30 लंदन का समय
- 14H30 केंद्रीय यूरोप का समय
- 16H30 रियाद और मध्य पूर्व का समय
- 16H30 मॉस्को का समय
- 17H30 संयुक्त अरब अमीरात के समय
- 19H00 मुंबई का समय
- 21H30 हांगकांग, बीजिंग, सिंगापुर और पर्थ का समय
- 22H30 टोक्यो का समय
- 00H30 सिडनी का समय
- 02H30 ऑक्लैंड का समय
इन तिथियों और समय को मौसमगत परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए तुरंत सूचना के आधार पर बदला जा सकता है, या इन्हें कुछ आगे सरकाया जा सकता है. समय और किसी भी तरह के संभावित परिवर्तनों पर नियमित और नवीनतम जानकारी को इस वेबसाइट के “चैलेंज दर्शक” अनुभाग में प्रदर्शित किया जाएगा:-


शीर्ष

2. चैलेंज पूर्वाभ्यास

मंगलवार, 24 नवंबर को चैलेंज के पूर्वाभ्यास के लाइव इंटरनेट वेबकास्ट और प्रसारण के लिए इवेंट्स का पूर्व निर्धारित समय और क्रम इस प्रकार है:-
समय
इंटरनेट पर लाइव वेबकास्ट और Eutelsat और BT टॉवर के माध्यम से लाइव प्रसारण की शुरुआत का समय केंद्रीय यूरोपीय समय के अनुसार 14H00 रहेगा. कृपया ध्यान दें कि इवेंट की प्रकृति और शामिल विमान तथा कर्मचारियों की संख्या के कारण, यह समय कुछ मिनट आगे या पीछे हो सकता है, इसलिए यह समय और नीचे सूचीबद्ध सभी समय अनुमानित हैं.
उद्देश्य
-
विमान, फ़ॉर्मेशन फ़्लाइंग, कैमरे, संचार, लाइव स्ट्रीमिंग और प्रसारण की जांच.
-
उत्तरी अटलांटिक महासागर से चैलेंजर की खोज और उसे बचाने तथा निकालने का पूर्वाभ्यास.
-
पूर्वाभ्यास के दौरान जेट-विंग्स के उपयोग वाली कोई भी उड़ान नहीं होगी.
इवेंट्स का क्रम (सभी समय अनुमानित हैं)
13H30 – 14H00 विमान उड़ान और लाइव इंटरनेट वेबकास्ट / लाइव प्रसारण का पूर्वाभ्यास और जांच का प्रारंभ.
14H00 – 14H30 विमान का पूर्व निर्धारित लॉन्च-बिंदु के लिए उड़ान भरना और फ़ॉर्मेशन्स, रेडियो संचार और सभी आवश्यक चैलेंज प्रक्रियाओं का अभ्यास करना.
14H30 – 15H00 बचाव गोताखोरों द्वारा उत्तरी अटलांटिक महासागर से चैलेंजर की हेलिकॉप्टर खोज और उसे बचाकर बाहर लाना.
15H00 – 15H30 हवाई अड्डे पर वापसी और पूर्वाभ्यास का समापन.

शीर्ष

3. ़Webtel.mobi इंटरकॉन्टिनेंटल चैलेंज

बुधवार, 25 नवंबर को Webtel.mobi इंटरकॉन्टिनेंटल चैलेंज के लाइव इंटरनेट वेबकास्ट और प्रसारण के लिए इंवेट्स का पूर्व निर्धारित समय और क्रम इस प्रकार है:-
समय
इंटरनेट पर लाइव वेबकास्ट और Eutelsat और BT टॉवर के माध्यम से लाइव प्रसारण की शुरुआत का समय केंद्रीय यूरोपीय समय के अनुसार 14H00 रहेगा. कृपया ध्यान दें कि इवेंट की प्रकृति और शामिल विमान तथा कर्मचारियों की संख्या के कारण, यह समय कुछ मिनट आगे या पीछे हो सकता है, इसलिए यह समय और नीचे सूचीबद्ध सभी समय अनुमानित हैं.
इवेंट्स का क्रम (सभी समय अनुमानित हैं)
13H30 – 14H00 विमान उड़ान और लाइव इंटरनेट वेबकास्ट / लाइव प्रसारण का का प्रारंभ.
14H00 – 14H29 विमान का पूर्व निर्धारित लॉन्च-बिंदु के लिए उड़ान भरना और चैलेंज की शुरुआत के लिए तैयारी करना.
14H30 10 सेकंड का एक काउंटडाउन दिया गया है, चैलेंजर लॉन्च विमान से बाहर निकलता है और Webtel.mobi इंटरकॉन्टिनेंटल चैलेंज का आरंभ होता है.
14H30 – 14H45
-
चैलेंजर, पीछा कर रहे कैमरा तथा खोज और बचाव हेलिकॉप्टरों के साथ, अफ्रीकी महाद्वीप से यूरोपीय महाद्वीप तक उत्तरी अटलांटिक महासागर पार करेगा. 220 किमी/घंटा की रफ़्तार से अनुमानित उड़ान समय 13 मिनट है.
-
ट्रांसमीटर विमान, प्रसारण संकेतों को ट्रांसमिट करने सबसे ऊपर उड़ान भरेगा, और कर्मचारियों वाला हेलिकॉप्टर और लॉन्च विमान पीछे-पीछे चलेंगे.
14H45 – 15H00
-
चैलेंजर अपना पैराशूट खोलता है और लैंड करता है.
-
सभी हेलिकॉप्टर लैंड करते हैं और कर्मचारी बाहर निकले हैं.
15H00 – 15H30 मुख्य पक्षों द्वारा चैलेंज के बाद की शुरुआती टिप्पणियां.
15H30 – 16H30 प्रेस कॉन्फ्रेंस.
16H30 लाइव वेबकास्ट और लाइव प्रसारण समाप्त.
15H00 – 15H30 Webtel.mobi इंटरकॉन्टिनेंटल चैलेंज का समापन.

शीर्ष

|
|
|
|
 |