निश्चित रूप से, सबसे महत्वपूर्ण चुनौती, जेट-विंग का उपयोग करते हुए, वायु के माध्यम से अटलांटिक क्रॉसिंग को सफलतापूर्वक पूरा करना है.
यह सफल हो सके, इसके लिए बहुत-सी जटिलताओं और बाधाओं पर विजय प्राप्त करनी होगी – इसमें कंपनी या चैलेंजर के नियंत्रण से बाहर की परिस्थितियां भी कम नहीं– दूसरे शब्दों में, इनमें प्राकृतिक तत्व भी शामिल हैं.
लेकिन, Webtel.mobi और चैलेंजर दोनों का सफलता को लेकर एक ही दृष्टिकोण है. दोनों का दृष्टिकोण यही है कि चैलेंज का सार इसे पूरा कर लेना ही नहीं है, बल्कि इस संबंध में प्रयास करने के लिए तैयार, इच्छुक और सक्षम होना है.
किसी भी व्यवसाय या अन्य क्षेत्र में अब तक महत्वपूर्ण बढ़त आसानी से किए जा सकने वाले काम कर नहीं मिली है। वह ठोकर खाकर भी दृढ़ता से काम कर ही पाई गई है. कंपनी का मानना है कि सफलता तभी मिलती है जब मुश्किल पड़ने पर दृढ़ता और एकाग्रता के साथ निरंतर अपना काम किया जाए – खासतौर पर तब, जब सफलता पहले प्रयास में नहीं मिल पाई हो.
फिर भी, पहले प्रयास के बिना आगे नहीं बढ़ा जा सकता और कुछ भी प्राप्त नहीं किया जा सकता. किसी भी इवेंट या उन्नति के मामले में सबसे महत्वपूर्ण चरण, पहला चरण होता है, जो आपकी यात्रा को समाप्ति तक ले जाता है.
इसलिए, जब चैलेंज का पूरी एकाग्रता, योजना और समर्पण के साथ सामना किया जाता है, अंतिम नतीजा तब भी अनिश्चित ही होता है. यदि यह सब आसान होता, या अंतिम नतीजा पहले से ही तय होता, तो यह कोई चुनौती नहीं होती, और तब न तो कंपनी और न ही चैंलेंजर इसे कर रहे होते.
सार रूप में कहा जाए तो ऐसा हो रहा है, क्योंकि चुनौती मुश्किल है-और अंतिम नतीजा किसी भी तरह सुनिश्चित नहीं है-इसीलिए यह चैलेंज प्रयास करने लायक है.
1. वायु और मौसम

उड़ान संबंधी चुनौतियों में हवा का रुख और मौसम शामिल हैं. लैंडिंग क्षेत्र के आसपास का नॉट फॉर नथिंग क्षेत्र ऐसा क्षेत्र है, जो “विश्व की वायु सर्फिंग राजधानी” कहलाता है.
यह क्षेत्र भौगोलिक और वायुमण्डलीय दृष्टि से अनुपम है. अफ्रीका और स्पेन के दो महाद्वीपों की निकटता – साथ ही गहरे उत्तरी अटलांटिक महासागर का उथले भूमध्य सागर के साथ यहां आ मिलने के कारण –चैलेंज क्षेत्र में ऐसा क्षेत्र बन गया है, जिसे कुछ मौसमवैज्ञानिकों ने “एक निकासी वाले टोपोग्राफिक बॉल” नाम दिया है.
वह निकासी सीधे चैलेंज क्षेत्र से होते हुए है.
दो महाद्वीपों के बीच दूरी का घटना “Venturi प्रभाव” बनाता है, जिसके कारण भूमध्यीय उच्च दबाव क्षेत्र से उत्तर अटलांटिक के निम्न दबाव क्षेत्र में बहने वाली वायु संपीड़ित (कंप्रेस) हो जाती है और अत्यंत तीव्र गति से बहने लगती है. ऐसी हवाओं को “लेवैंटर” हवाएं कहते हैं.
इस क्षेत्र में वायु बिना पूर्व-सूचना के भी दिशा बदल सकती है – वह अचानक पूर्व से पश्चिम की ओर बहना शुरू कर सकती है. वायु – भिन्न ऊंचाइयों पर– एक ही समय –विपरीत दिशाओं में भी बहती है, तब इन हवाओं की ऊंचाई में कुछ ही फर्क रहता है, पर इनके बहाव की दिशा अलग हो जाती है.
चैलेंज से पहले और उसके दौरान मौसम संबंधी इन परिस्थितियों पर सबसे सटीक और विश्वसनीय पूर्वानुमान तथा जानकारी के लिए, Webtel.mobi ने Meteo France को अपने मौसम-परामर्शदाता के रूप में नियुक्त किया है, जो मौसम संबंधी पूर्वानुमानों के मामले में दुनिया में अग्रणी है. Meteo France सप्ताहिक, दैनिक और जैसे-जैसे इवेंट करीब आता जाएगा, चैलेंज क्षेत्र और उसके आसपास की परिस्थितियों पर प्रति घंटे पूर्वानुमान देता रहेगा.
शीर्ष

2. प्रसारण

अटलांटिक महासागर को पार करने और महाद्वीपों को जोड़ने में तकनीक, योजना और साहस की संयुक्त रूप से आवश्यकता पड़ती है. लेकिन, दुनियाभर में इसे लाइव प्रसारित करने का चैलेंज भी उतनी ही जटिल है.
प्रसारण चुनौती, जब इवेंट चल रहा हो, तब उसे लाइव फिल्माने और उसी समय सेटेलाइट द्वारा TV प्रसारकों, और दुनिया के हर देश से देखने लायक लाइव इंटरनेट वेब प्रसारण के लिए भेजने में निहित है, और इसके साथ ही पूर्वाभ्यास के बाद और चैलेंज-इवेंट के बाद 500 से अधिक टेलीविज़न स्टेशनों को वीडियो न्यूज़ रिलीज़ प्रदान करना भी एक चुनौती ही है.
फिल्मांकन-कार्य हाई डेफिनेशन टीवी कैमरों से ज़मीन पर और हवा में भी किया जाएगा. ये कैमरे हाथ में पकड़ने वाले (उचित स्थिर लेंसयुक्त ) और हेलिकॉप्टर पर रखे जाने वाले (जायरो द्वारा पूर्ण रूप से स्थिर किए हुए) दोनों ही तरह के होंगे.
उसके बाद ये संकेत हवाई-बेड़े के ऊपर के ट्रांसमीटर विमान तक जाएंगे, जब वह मोरोक्को से स्पेन के लिए क्रॉसिंग कर रहा होगा.
इन विभिन्न कैमरों और वीडियो स्रोतों से रेडियो फ्रीक्वेंसी (RF) संकेत, प्रसारण के लिए, Cineflex कैमरा हेलिकॉप्टर में जाएंगे और
तब ये संकेत, लैंडिंग क्षेत्र में मौजूद संकेत प्राप्त करने और मिश्रण करने वाले एक सेटेलाइट ट्रक को भेजे जाएंगे, और वहां से इन्हें Eutelsat और उससे BT टावर तक, किसी भी प्रसारक द्वारा मुफ्त डाउनलिंक करने या पैचिंग के लिए, और साथ-ही-साथ किसी अंतर्राष्ट्रीय वेबकास्ट तक लाइव इंटरनेट स्ट्रीमिंग के लिए भेजा जाएगा.
एसोसिएटिड प्रेस टेलीविज़न न्यूज (APTN) द्वारा अपनी वैश्विक वीडियो वायर वितरण सेवा के ज़रिए दुनियाभर में मुफ़्त वितरण के लिए दो वीडियो न्यूज़ रिलीज़ (VNRs) भी तैयार की जाएंगी.
इंटरनेट वेबकास्ट को उपग्रह से डाउनलिंक किया जाएगा, और वितरण प्रवर्धकों के माध्यम से भेज कर, सर्वर कम्प्यूटरों के ढेरों द्वारा कूटबद्ध किया जाएगा, ताकि सीधे प्रसारण को देखने के लिए वेबटेल.मोबी साइट को सुपुर्द करने हेतु, दुनिया भर में स्थित अकामाई टेक्नॉलोजिस के 50 000 एड्ज सर्वरों पर वितरित किया जा सके.
शीर्ष

3. लॉजिस्टिक्स

हालांकि Webtel.mobi इंटरकॉन्टिनेंटल चैलेंज अपेक्षाकृत रूप से अल्प अवधि के लिए होगा (चैलेंजर के हवा में बिताए जाने वाले समय के लिहाज़ से), लेकिन चैलेंज के लिए लॉजिस्टिक (संभार-तंत्र संबंधी) प्रबंध एक महत्वपूर्ण कार्य रहा.
इसके लिए अत्यंत विस्तृत और भिन्न कार्यों के संदर्भ में विभिन्न कंपनियों और कार्यकर्ता-दलों के साथ दर्जनों देशों में, विभिन्न भाषाओं में सूक्ष्म समर्थन और क्रियाओं के साथ समन्वित गतिविधियों की योजना बनाने और उन्हें लागू करने की आवश्यकता रही
फिर भी, चूंकि एकाधिक राष्ट्रों और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कार्यकर्ताओं, सेवाओं और उपकरणों के उपयोग वाले विश्वव्यापी सीमारहित संचार के योजना-निर्माण, प्रबंधन और लागू करने संबंधी सिद्धांत समान हैं, इसलिए चाहे संचार Webtel.mobi टेलीकम्युनिकेशन्स के उत्पाद के लिए हो, या किसी अंतर्राष्ट्रीय इवेंट के वैश्विक और बहुभाषी प्रसारण के लिए, Webtel.mobi का प्रबंधन इन आवश्यकताओं को बिना किसी खास समस्या के प्रबंधित करने में समर्थ रहा है.
शीर्ष

4. मीडिया सहायता

Webtel.mob ने इस बात का प्रबंध किया है कि कोई भी इच्छुक प्रसारणकर्ता इवेंट की लाइव फ़ीड, या तो Eutelsat या लंदन में BT टावर के माध्यम से ले सकता है.
चैलेंज-स्थल से लाइव फ़ीड, और साथ ही पूर्वाभ्यास और इवेंट के बाद भेजे गए संपादित VNR, दोनों का उपयोग करते हुए वीडियो न्यूज़ रिलीज़ (VNRs) का भी वितरण किया जाएगा. इन्हें APTN वैश्विक वीडियो वितरण नेटवर्क के माध्यम से भेजा जाएगा.
लैंडिंग क्षेत्र में, मैदान पर, Webtel.mobi ने चैलेंज-समापन के बाद के कुछ घंटों के लिए स्टुडियो-क्वॉलिटि वाले एक स्थिर कैमरे का भी प्रबंध किया है, ताकि पत्रकार साक्षात्कार ले सकें. यह कैमरा Eutelsat और BT टावर से भी लाइव जोड़ा जाएगा. यह कैमरा उन मीडिया-सदस्यों के लिए लाइव साक्षात्कार लेने हेतु उपलब्ध होगा, जो इवेंट में उपस्थित होंगे और शायद जिनके साथ पूरा कैमरा-दल न हो, या जिनकी सैटेलाइट-समय तक पहुंच न हो.
इसके अतिरिक्त, उन मीडिया- सदस्यों के लिए इवेंट की वेबसाइट पर यथासंभव जानकारी उपलब्ध करवाई गई है, जो अधिकतम संभव जानकारी के साथ इवेंट में उपस्थित होने में समर्थ नहीं हैं.
इवेंट वेबसाइट पर एक अनुभाग भी स्थापित किया गया है, जहां से मीडिया-सदस्य बिना किसी शुल्क के उच्च रेज़ोल्यूशन वाली स्थिर छवियां डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए केवल चित्र-सौजन्य के अंतर्गत Webtel.mobi और फ़ोटोग्राफ़र को मान्यता देना आवश्यक होगा.
पूरे चैलेंज-कार्यक्रम के दौरान मीडिया संपर्क कर्मचारियों का एक दल मीडिया-सदस्यों की सहायता के लिए मौजूद रहेगा.
मीडिया के सदस्यों को मोरोक्को और स्पेन के उन लोगों का विवरण भी दिया जाएगा, जिनसे उन्हें फिल्मिंग के लिए अनुमति प्राप्त करने के लिए संपर्क करने की आवश्यकता होगी. इसके अतिरिक्त, Webtel.mobi ने रॉयल एयर मैरॉक के साथ उड़ान की विशेष दरों के बारे में बातचीत की है, और वह उन ट्रेवल-एजेंट्स (Webtel.mobi से कोई संबंध नहीं) के विवरण प्रदान कर रहा है, जो यात्रा-योजना बनाने के संबंध में आपकी सहायता कर सकते हैं.
शीर्ष

|