|
| |
Webtel.mobi का दर्शन यह है कि यदि इसके अपने कर्मचारी किसी चीज़ के विषय में समझ नहीं सकते, उसके उद्देश्य नहीं जानते और यह नहीं जानते कि उसे सफलतापूर्वक कैसे लागू कैसे करें, तो कंपनी उस चीज़ को महत्व नहीं देगी. यह बात कंपनी के उत्पाद, सेवा या चैलेंज सहित कंपनी से संबंधित किसी भी गतिविधि पर लागू होती है.
जैसे, Webtel.mobi इंटरकॉन्टिनेंटल चैलेंज कंपनी के अपने कर्मियोंके एक दल द्वारा सोचा, नियोजित और कार्यान्वित किया गया है, जहां आवश्यक था, वहां उनके साथ तीसरे पक्ष के उन विशेष व्यक्तियों या कंपनियों को नियुक्त किया और साथ लिया गया, जो सिद्ध विशेषज्ञ हैं, जिन्होंने अपने कार्य- क्षेत्र विशेष में उत्कृष्ट गुणवत्ता का प्रदर्शन किया है. तृतीय पक्ष के ये लोग कंपनी के कर्मियों के निर्देशन में एक दल के हिस्से के रूप में काम करते हैं – क्योंकि कंपनी का दृश्टिकोण यह भी है कि सर्वश्रेष्ठ परिणाम एक दल के रूप में काम कर रहे लोगों और इकाइयों के माध्यम से प्राप्त किए जाते हैं.
वह टीम जो Webtel.mobi इंटरकॉन्टिनेंटल चैलेंज की मूल आवधारणा, योजना और इसके कार्यान्वयन– तथा विश्व में इसे प्रसारित करने के लिए – हर प्रकार से उत्तरदायी है, वह है:-
1. मुख्य पक्ष
 |
Stuart Sterzel
Webtel.mobi लिमिटेड के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी. Webtel.mobi इंटरकॉन्टिनेंटल चैलेंज की मूल आवधारणा, संपूर्ण योजना और रणनीतिक प्रबंधन तथा सभी पहलुओं के कार्यान्वयन के लिए उत्तरदायी. |
 |
Hartwig Baier
Webtel.mobi इंटरकॉन्टिनेंटल चैलेंज के प्रोजेक्ट लीडर और कंपनी के प्रबंधन-दल के सदस्य. Hartwig प्रोजेक्ट प्रबंधन और चैलेंज के मंचन से संबंधित सभी पहलुओं के व्यावहारिक कार्यान्वयन के लिए उत्तरदायी हैं. Hartwig पूर्व वायु सेना जांच पायलट और इंजीनियर हैं, जिन्होंने Webtel.mobi लिमिटेड के लिए विशेष इवेंट प्रमुख बनने से पहले, अपनी खुद की अंतर्राष्ट्रीय उड्डयन कंपनी (एविएशन ट्रेडर्स लिमिटेड) की स्थापना की, जिसे वह पिछले 30 साल से चला रहे हैं और अपनी कंपनी की स्थापना करने से पहले वे विश्व की सबसे बड़ी उड्डयन कंपनियों में से कुछ में जांच पायलट के रूप में कार्य कर चुके हैं. |

 |
Yves Rossy
Yves Rossy, अपने निरंतर ध्यान और दृढ़ संकल्प से, कई बाधाओं से उबरे और व्यक्तिगत उत्कृष्टता द्वारा सफलता प्राप्त की. स्विस वायु सेना में पूर्व जेट लड़ाकू पायलट और एक प्रमुख यूरोपीय हवाई कंपनी में पायलटRossy ने अपने कार्य-क्षेत्र में वैसी ही सफलता प्राप्त की है, जैसी कंपनी ने अपने कार्य-क्षेत्र में की है. इनके मामले में, यह मानवीय उड़ान के लिए जेट पावर वाले विंग्स का विकास है, क्योंकि अपने प्रयासों में उन्होंने कंपनी जैसे ही मूल्य प्रदर्शित किए थे, Webtel.mobi ने उन्हें Webtel.mobi इंटरकॉन्टिनेंटल चैलेंज स्वीकार करने का प्रस्ताव दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया. Webtel.mobi द्वारा आगे जारी रहने वाली श्रृंखला के ये पहले चैलेंजर हैं, इसलिए Yvesको चैलेंजर 1 के रूप में नियुक्त किया गया है |
 |
Mark Dawson
Webtel.mobi लिमिटेड के वित्त निदेशक. Webtel.mobi इंटरकॉन्टिनेंटल चैलेंज – जिसे हर प्रकार से Webtel.mobi ने ही वित्तीय सहायता दी है, की वित्तीय योजना और बजट बनाने संबंधी सभी पहलुओं के लिए उत्तरदायी. मार्क ने पहले बहुराष्ट्रीय कंपनियों में वित्त निदेशक जैसे वरिष्ठ कार्यकारी पदों पर कार्य किया, और फिर स्वयं की लेखा-कंपनी स्थापित की. बाद में उन्होंने एक और लेखा-फर्म के साथ अपनी कंपनी का विलय किया और अब वे एक लेखा-फर्म में साझीदार होने के साथ ही Webtel.mobi लिमिटेड के वित्त निदेशक भी हैं. |

शीर्ष

2. विमान प्रदाता
|
Inaer समूह, 180 से अधिक विमानों-जिसमें खुद इसके 140 विमान भी शामिल हैं-के हवाई-बेड़े के साथ, यूरोप के सबसे बड़े हेलिकॉप्टर ऑप्रेटर्स में से एक है. इसके हेलीकॉप्टर अभियानों की वृहद् श्रेणी के लिए उपयोग में लाए जाते हैं, जिसमें अग्निशमन से लेकर बचाव-कार्य और परिवहन तक शामिल हैं.
|
|
Alfacam चैलेंज के लिए ट्रांसमीटर विमान प्रदान कर रहा है. विमान Alfacam की सहायक कंपनी, Euro Linx द्वारा ऑपरेट किया जाएगा. Euro Linx, वायरलेस HDTV ट्रांसमिशन डोमेन में मुख्य खिलाड़ी है और हाई-टैक और उन्नत वायरलेस कनेक्शन के लिए किसी भी आवश्यकता को पूरा करने में समर्थ है. Alfacam में विकसित वायरलेस तकनीक से बनाया गया एक spin-off, |
|
Flying Devil SA वह Pilatus PC 6 विमान प्रदान करने वाली स्विस कंपनी है, जिससे चैलेंजर निकासी करेंगे. कंपनी अपने अत्यंत अनुभवी पायलट और उड़ान-दल के साथ चैलेंज-विषयों की एक विस्तृत श्रेणी में उड़ान संबंधी कई अनुभव प्रदान करती है. |

शीर्ष

3. पायलट और उड्डयनकर्मी
 |
Ismael Carbonell (Falcon 1)
Ismael खोज और बचाव हेलिकॉप्टर, Falcon 1, Bell 412 उड़ाएंगे. उनके पास अग्निशमन, आपातकालीन चिकित्सा बचाव, खोज तथा बचाव और एरियल फिल्मिंग में 3 400 उड़ान घंटों का अनुभव है.
|
 |
Juan Cumplido (Falcon 2)
Juan, कैमरा हेलिकॉप्टर, Eurocopter AS355N उड़ाएंगे. उनके पास अग्निशमन, खोज और बचाव, जंगल की निगरानी और आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं में लगभग 7 700 उड़ान घंटों का अनुभव है.
|
 |
Roland Brunner (Falcon 2)
और उन्होंने कई स्विस कंपनियों में ट्रांस्पोर्ट और बचाव पायलट और उड़ान-शिक्षक के रूप में काम किया है. रॉलैंड की एरियल फ़ोटोग्राफी में विशेषज्ञता है.
रॉलैंड कैमरा हेलिकॉप्टर (Eagle 2) के सह-पायलट होंगे. वे 1982 से हेलिकॉप्टर उड़ा रहे हैं
|
 |
Salvador Carrazoni (Falcon 3)
Salvador कर्मचारियों वाला हेलिकॉप्टर, Falcon 3, Bell 412 उड़ाएंगे. उनके पास Bell 412 के लिए प्रशिक्षक दर्ज़ा और 6 400 से अधिक उड़ान घंटों सहित अग्निशमन, खोज और बचाव तथा आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं संबंधी अनुभव है.
|
 |
Enrique Arnau (Back Up Pilot)
Enrique के पास 3,800 उड़ान घंटों सहित अग्निशमन, खोज और बजाव, यात्री परिवहन और आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं संबंधी अनुभव है.
|

|
Antonio Martinez
एंटोनियो पुर्तगाल और स्पेन के लिए Inaer के वाणिज्यिक निदेशक हैं. वे Webtel.mobi अंतरमहाद्वीपीय चैलेंज दल के साथ चैलेंज संबंधी सभी Inaer गतिविधियों के समन्वयन और योजना बनाने के लिए उत्तरदायी हैं.
|
 |
Jean-Marc Colomb (Eagle 1)
लॉन्च विमान (Eagle 1) के पायलट हैं. Jean-Marc, 1966 से उड़ान भर रहे हैं और वाणिज्यिक उड़ानों, हवाई करतब वाली उड़ानों,ग्लेशियर उड़ानों/लैंडिंग और अन्य जटिल उड़ान प्रकारों में शामिल रहे हैं.
|

|
Gilbert Mullenders (Eagle 2)
Gilbert, Beechcraft सुपर किंग विमान के पायलट होंगे, जो स्पैन में OB (प्रसारण से बाहर) ट्रक पर कैमरा हैलीकॉप्टर से सिग्नलों के लिए प्रसारण के प्लैटफार्म होंगे. उन्हें नीदरलैंड और बेल्जियम में पायलट के रूप में प्रशिक्षित किया गया, उन्होंने बेल्जियम वायु सेना में कई वर्ष कार्य किया. उन्हें बेल्जियम और संयुक्त राज्यों की वाणिज्यिक पायलट योग्यता मिली और उन्होंने अपने असैनिक उड़ान कैरियर में कई देशों में, कई विमानों को उड़ाया. |

|
Paul Ewers (Eagle 2)
Paul, Beechcraft सुपर किंग सिग्नल रीयल वायुयान के दूसरे पायलट हैं. Paul ने पायलट के प्रशिक्षण से पहले वायुयान इंजीनियर के रूप में विमानन में अपना कैरियर प्रारंभ किया. उन्होंने कई भिन्न प्रकार के विमानों को उड़ाया और वह प्रशिक्षक भी रहे. |

शीर्ष

4. मीडिया दल
 |
Brendan Seery
Brendan, Webtel.mobi के मीडिया प्रमुख हैं. उन्हें विदेश संवाददाता, खोजी पत्रकार और एक प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय समाचार पत्र समूह के संपादक के रूप में 30 साल से अधिक का अनुभव है.
|
 |
Jim Freeman
Jim Freeman 1981 से, जब वे अफ्रीका, यूरोप और मध्य पूर्व में काम किया करते थे, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार और पुरस्कार विजेता फोटोग्राफर हैं. व्यापार, राजनीति और मानव विकास में विशेषज्ञता प्राप्त एक फ्रीलांस पत्रकार बनने से पहले उन्होंने एक कॉर्पोरेट संचार प्रबंधक के रूप में काम किया है.
|
|
Media Impact – बहुभाषी विशेषज्ञों के दल और इवेंट्स, मीडिया संपर्क तथा प्रचार में व्यापक अनुभव वाली – जिनेवा स्विट्जरलैंड आधारित एक विशेषज्ञ मीडिया और जनसंपर्क कंपनी है. |
 |
Gérard Sermier
रेडियो उद्घोषक और Swiss publisher Edipresse में संवाददाता के रूप में कार्य करने के बाद, वे मीडिया संबंधों में कैरियर बनाने की ओर अग्रसर हुए. कई सालों तक बहुराष्ट्रीय कंपनियों में प्रेस एटैशे के रूप में काम करने के बाद उन्होंने जिनेवा में सार्वजनिक और मीडिया संपर्क एजेंसी, Media Impactकी स्थापना की.
Gerard मीडिया संबंध कंपनी, Media Impact के प्रबंध निदेशक हैं, और Webtel.mobi इंटरकॉन्टिनेंटल चैलेंज के मीडिया दल का हिस्सा हैं. Radio Suisse Romande (RSR) में |
 |
Fanny Eternod
Lausanne विश्वविद्यालय से पत्रकारिता विषय में कला स्नातकोत्तर पूरा करने के बाद, Fanny 2006 में Media Impact दल में शामिल हुईं और तब से विभिन्न देशों में बहुत-से ग्राहकों को अंतरराष्ट्रीय मीडिया संपर्क सेवाएं प्रदान कर रही हैं.
|
 |
Aline Casal
जिनेवा विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में कला स्नातकोत्तर पूरा करने के बाद, Aline एक निजी बैंक के जनसंपर्क विभाग की सदस्य रहीं. वहां से, अप्रैल 2008 में प्रेस एटैशे के रूप में Media Impact में शामिल होने से पहले, उन्होंने एक बहुराष्ट्रीय कंपनी के संचार विभाग में काम किया.
|

शीर्ष

5. फिल्मिंग और फ़ोटोग्राफी
|
APTN, वीडियो न्यूज़ रीलिज़ (VNRs) को तैयार और एक ही समय, पूरी दुनिया में प्रत्येक
प्रमुख टेलीविजन न्यूज़रूम में सीधे वितरित करेगा. इसकी अन्य सेवाओं में - दुनिया में कहीं भी, कैमरा-दल के एक व्यापक नेटवर्क, सुविधाओं और सैटेलाइट स्पेस का उपयोग करते हुए - वीडियो न्यूज़ रीलिज़ का उत्पादन और प्रोग्रामिंग शामिल है. |
 |
Bart Stobart (Producer)
Bart, कॉर्पोरेट एवं प्रसारण वीडियो के उत्पादन तथा वितरण, अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों, जैसे शेल, यूरोपीय आयोग और प्राइस वॉटरहाउस कूपर्स, सार्वजनिक क्षेत्र और निजी क्षेत्र की विविध श्रेणियों के साथ कार्य करने के दशक से भी अधिक के अनुभव के साथ, APTN कॉर्पोरेट सेवा विभाग के प्रबंधक है. उन्होंने दुनियाभर के सभी देशों में योजना, उत्पादन और इवेंट्स एवं गतिविधियों की एक अत्यंत व्यापक और जटिल श्रेणी को कवर करते हुए कार्य किया है.
|
 |
Phil Hastie (Cameraman)
Phil, APTN के सबसे अनुभवी कैमरामैन में से एक हैं – उन्होंने आम तौर पर, सभी अंतर्राष्ट्रीय चैनलों के लिए काम किया है और वे एक उत्कृष्ट लाइटिंग कैमरामैन होने के साथ ही एक उत्कृष्ट इंजीनियर भी हैं. Phil ने काबुल से डेवन तक, दुनिया भर में खबरों को कवर किया है और बीबीसी तट श्रृंखला पर काम करने के बाद से ही वे एरियल फ़ोटोग्राफी में काफी अनुभव रखते हैं. |
 |
Michael Pohl (Producer - स्पेन)
Michael, APTN के सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में से एक हैं - अपने अधिकार-क्षेत्र में बहुआयामी कौशल वाले कैमरामैन Michael को, नई-नई परिस्थितियों में जाने और उनमें श्रेष्ठ प्रदर्शन करने की आदत है. चाहे किसी प्रोजेक्ट का उत्पादन करना हो, या फिर उसका फ़िल्मांकन या प्रबंध,Michael एक सुरक्षित विकल्प हैं, जिन्होंने कॉर्पोरेट और समाचार दोनों ही क्षेत्रों में काम किया है और युद्ध- क्षेत्रों में काफ़ी समय गुज़ारा है.
|
|
Euro-Linx – Alfacam समूह का हिस्सा
Euro-Linx, HDTV संकेत वितरित करेगा. Euro-Linx द्वारा संचालित Beechcraft Super King Air में RF (रेडियो फ्रीक्वेंसी) रिसीवर ज़मीन पर स्थित कैमरों और Eurocopter हेलिकॉप्टर पर लगे Cineflex HD कैमरों से संकेत प्राप्त करेंगे. तब Super King Air से संकेत स्पेन में ज़मीन पर स्थित OB (बाह्य प्रसारण) ट्रक तक पहुंचाए जाएंगे. इन ट्रकों में, संकेत मिश्रित किए जाएंगे और तब सैटेलाइट डिशों द्वारा भू-स्थिरEutelsat सैटेलाइट और लंदन में BT टॉवर तक पहुंचाए जाएंगे. तब दुनिया भर के TV स्टेशन, अपने कार्यक्रमों के लिए इन संकेतों को मुफ़्त प्राप्त कर सकेंगे. |
 |
Bruno Coudyzer
औरAlfacamसमूह के हिस्से, EuroLinx के प्रबंधक हैं. Bruno, 2007 में Alfacam में शामिल हुए थे, जहां उनका कार्य समूह की वायरलेस प्रसारण गतिविधियों का और विकास करना था. इससे पहले, उन्होंने ASHVideo Facilities के साथ वाणिज्यिक प्रबंधक के रूप में, Lines Broadcast Systems के साथ बिक्री प्रबंधक के रूप में और Outside Broadcast के साथ प्रोजेक्ट प्रबंधक के रूप में प्रसारण और HDTV विषयक अनुभव प्राप्त किया. माइक्रोवेव ट्रांसमीटर और Eutelsat द्वारा लाइव फिल्मांकन और फुटेज-प्रसारण का समन्वय कर रहे Bruno Euro Linx के कार्यकारी प्रबंधक हैं. Bruno ने दुनियाभर में विषयों की एक विस्तृत श्रृंखला के साथ कई लाइव प्रसारणों का प्रबंधन किया है. |
 |
Gerd Kaiser
Gerd Webtel.mobi इंटरकॉन्टिनेंटल चैलेंज के लाइव फिल्मांकन का निर्देशन करेंगे. उनका जन्म जर्मनी में हुआ और उन्होंने विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, स्नातक करने के बाद कई TV कंपनियों के साथ प्रशिक्षण प्राप्त किया. वे यूरोप में कई TV और फिल्म कंपनियों के विज़न कंट्रोल इंजीनियर, संपादक और तकनीकी संचालन प्रबंधक रह चुके हैं और 2009 की शुरुआत से Aflacam जर्मनी में प्रोजेक्ट प्रबंधक के रूप में काम कर चुके हैं.
में यूरो 2008; एथेंस (2004), टोरिनो (2006), बीजिंग (2008) में ओलिंपिक खेलों के साथ रेड बुल एयर रेस सहित, कई जटिल OB (बाह्य प्रसारण) प्रोजेक्ट्स पर काम किया है.
उन्होंने जापान में 2002 के विश्व कप; जर्मनी में 2006 के विश्व कप; ऑस्ट्रिया और स्विट्ज़रलैंड |
 |
Sophie Van Bael
Sophie, Webtel.mobi इंटरकॉन्टिनेंटल चैलेंज में Alfacam/ Euro Linx के उत्पादन दलों के लिए संभार-तन्त्र के समन्वय का कार्य करेंगी. वे एक पत्रकारिता स्नातक हैं और 2009 में Alfacam के नियोजन अनुभाग में शामिल होने से पहले कई बेल्जियम और डच टेलीविजन प्रस्तुतियों में उत्पादन सहायक और शोधकर्ता के रूप में काम कर चुकी हैं.
|
|
में यूरो 2008; एथेंस (2004), टोरिनो (2006), बीजिंग (2008) में ओलिंपिक खेलों के साथ रेड बुल एयर रेस सहित, कई जटिल OB (बाह्य प्रसारण) प्रोजेक्ट्स पर काम किया है.
उन्होंने जापान में 2002 के विश्व कप; जर्मनी में 2006 के विश्व कप; ऑस्ट्रिया और स्विट्ज़रलैंड |
 |
Evert Cloetens
Evert, Wim Robberechts & Co के एक विशेषज्ञ एरियल कैमरामैन हैं, जो कैमरा हेलीकाप्टर में Cineflex कैमरे का संचालन करेंगे. उन्होंने दुनियाभर में लाइव प्रसारण टेलीविजन, डॉक्यूमेंट्री, खेल इवेंट्स, विज्ञापन, कॉर्पोरेट फिल्मों और फ़ीचरों के लिए जटिल और चुनौतीपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर काम किया है. काम की विविधता, उड़ने के प्रति उनके प्यार और छायांकन के लिए जुनून ने उन्हें बहुआयामी प्रतिभा वाला एरियल कैमरामैन और तकनीशियन बना दिया है, जैसा कि वे आज हैं. |
|
Frank Herzog Fotografie fuer Werbung जर्मनी स्थित एक विशेषज्ञ फोटोग्राफी कंपनी है, जो – एरियल फोटोग्राफी सहित – विशेषज्ञ फोटोग्राफी विषयों की एक विस्तृत श्रृंखला को कवर करती है. यह कंपनी चैलेंज-कार्यक्रम की स्थिर तस्वीरें लेगी – ज़मीन पर और हवा में भी. |
 |
Frank Herzog
Frank एक अनुभवी उड्डयन और एक्शन फोटोग्राफर हैं, जो Frank Herzog Fotografie fuer Werbung के मालिक हैं. उनके काम को कई प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय प्रकाशनों में स्थान मिला है. वे Webtel.mobi इंटरकॉन्टिनेंटल चैलेंज में स्थिर तस्वीरें लेंगे और स्थिर एरियल फोटोग्राफी करेंगे. अपनी कंपनी स्थापित करने से पहले, उन्होंने विज्ञापन डिजाइन का अध्ययन किया और Porsche Cars के लिए कला निदेशक के रूप में कार्य किया. |

शीर्ष

6. इंटरनेट स्ट्रीमिंग
 |
William Gets
William, Webtel.mobi के विज़ुअल मीडिया प्रमुख हैं और उन्हें इस क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है. उन्होंने पहले भी मीडिया और विज्ञापन उद्योग में कई जटिल विज़ुअल मीडिया प्रोजेक्ट्स को प्रबंधित किया है. वे Webtel.mobi इंटरकॉन्टिनेंटल चैलेंज के वैश्विक वेबकास्ट के साथ ही ब्रांडिंग से संबंधित सभी मामलों के हर तरह से निरीक्षक होंगे. |
|
Brainstorm
Brainstorm सभी सेवाएं प्रदान करने वाली विज्ञापन एजेंसी है, जो एक दशक से अधिक समय से ग्राहकों के लिए कॉर्पोरेट संचार सेवाएं उपलब्ध करा रही है. Brainstorm, Webtel.mobi के लिए विभिन्न ग्राफ़िक डिज़ाइन, एनिमेशन और फ्रंट एंड वेब विकास सेवाएं उपलब्ध करा रही है. |
|
Groovy Gecko and Sat Stream
Groovy Gecko is respected as a leader in its field and is one of the most successful Streaming Media companies in Europe, winning the inaugural "ISPA Best Streaming" award in 2006. SatStream is Europe's largest bespoke broadcast-standards facility specifically designed for content acquisition from Satellite and broadcast by Streaming via the internet. They will downlink the signal from the satellite, add multiple language commentaries, transcode and distribute it via the CDN (Content Delivery Network) of Akamai Technologies. |
 |
Craig Moehl
Craig, Groovy Gecko और SatStream के प्रबंध निदेशक हैं. Craig ने पहले McKinsey में काम किया, और इसके बाद MTV Networks में यूरोपीय कार्यवाही प्रबंधक के रूप में. Craig ने नवम्बर 1999 में Groovy Gecko की स्थापना की. 2008 में, Craig को पिछले एक दशक में सैटेलाइट स्ट्रीमिंग उद्योग को आकार देने वाले दुनिया भर के शीर्ष 25 व्यक्तियों में से एक के रूप में प्रतिष्ठित StreamingMedia.com अवॉर्ड से सम्मानित किया. |
 |
Alan Mercer
Alan, SatStream में ऑपरेशन्स निदेशक और BBC, EuroNews और Al Jazeera जैसे संस्थानों में काम करने का 30 वर्षों से भी अधिक अनुभव रखने वाले मीडियाकर्मी हैं. उन्होंने इन संगठनों में इंजीनियरिंग, प्रोडक्शन और मीडिया के अन्य कई नए विभागों में मैनेजर स्तर तक का काम किया.
|
|
स्ट्रीम करने की अनुमति देता है. इवेंट देखने के लिए http://challenge.webtel.mobi पर पंजीकरण मुफ़्त है और इसके लिए बस एक ईमेल पते के पुष्टिकरण की आवश्यकता है. बहुभाषी टिप्पणी वाले लाइव वीडियो स्ट्रीम, फ्लैश और विंडो मीडिया प्लेयर स्वरूप में एकाधिक बिट्रेट्स पर क्रॉस प्लेटफॉर्म संगतता के लिए उपलब्ध होंगे, इससे दुनियाभर में इंटरनेट उपयोगकर्ता Webtel.mobi इंटरकॉन्टिनेंटल चैलेंज के स्ट्रीम किए हुए हजारों दृश्य देख सकेंगे.
Akamai का सुरक्षित स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Webtel.mobi इंटरकॉन्टिनेंटल चैलेंज इवेंट की कूटलिखित वीडियो फीड्स को इंटरनेट उपयोगकर्ता के लिए इवेंट-स्थल से लाइव |
|
Isotoma
Isotoma एक अग्रणी वेबसाइट विकास कंपनी है. यह Webtel.mobi का चैलेंज वेबसाइट और लाइव वीडियो इवेंट को स्ट्रीम करने में तकनीकी सहयोग कर रही है, जिसमें Google अनुप्रयोग इंजन और Akamai की सुरक्षित स्ट्रीमिंग के पिछले ढांचे को चैलेंज वेबसाइट के अगले किनारे के साथ जोड़ना भी शामिल है. Isotoma इस सिद्धान्त पर कार्य करता है कि तकनीक संबंधी प्रोजेक्ट गलत नहीं होने चाहिएं. ग्राहक की भागीदारी पर ध्यान केंद्रित करना, लक्षित उपयोगकर्ता की बात सुनना और यह सुनिश्चित करना कि सही तकनीक सही समस्या पर लागू हो, हर प्रोजेक्ट को सफल बनाता है. कंपनी के पास सॉफ़्वेयर डिज़ाइन और वितरण का दशकों का अनुभव है. वे जो भी करते हैं, उसमें उनका यह अनुभव उन्हें कुशल बनाता है. |
 |
Doug Winter
Doug, Isotoma के निदेशक और सह-स्वामी हैं. पहले वे BBC ऑनलाइन के तकनीकी प्रबंधक थे और तब उभरते हुए BBC के मंच पर लॉन्च होने वाले सभी प्रोजेक्ट्स को वे ही अनुमोदित करते थे. साथ ही, प्रोजेक्ट्स की गुणवत्ता और उनके तकनीकी मानकों पर खरा उतरने का दायित्व भी उन्हीं का होता था. 2000 में Doug ने Business Europe में CTO के पद के लिए BBC छोड़ दिया, और उसके बाद वे Isotoma के सह-संस्थापक बने. Isotoma में Doug आर्किटेक्चर समाधान, डिज़ाइन और वितरण विभाग के प्रमुख हैं. |
 |
Andy Theyers
Andy, Isotoma के निदेशक और सह-स्वामी हैं. पहले वे UK systems integrator ioko365 में वरिष्ठ प्रबंधन दल का हिस्सा थे, जहां Andy कंपनी के बड़े ग्राहकों, जिनमें BSkyB, Royal Dutch/Shell समूह और EMI म्यूजिक शामिल हैं, के लिए वरिष्ठ तकनीकी खाता प्रबंधक रहे. Isotoma में Andy कंपनी के प्लोन प्रोजेक्ट्स के प्रमुख हैं, और व्यवसाय विकास का प्रबंधन करते हैं. |
 |
David Watson
आर्किटेक्ट थे और यूरोप की कुछ बेहतरीन प्रोफ़ाइल वेबसाइटों के डिज़ाइन, कार्यान्वयन और संचालन सहयोग के लिए उत्तरदायी रहे. 2004 में उन्होंने अवार्ड जीतने वाली कंसल्टेंसी-कंपनी, Securability की नींव रखी. इसमें यूरोप के सबसे बड़े CRM कार्यांवयन प्रोजेक्ट पर BSkyB में ऑनलाइन गैर-कार्यात्मक जांच टीम का नेतृत्व करने में दो वर्ष गुजारना भी शामिल था. Honeynet प्रोजेक्ट के निदेशक और मुख्य अनुसंधान अधिकारी के रूप में, David एक सक्रिय कंप्यूटर सुरक्षा शोधकर्ता भी हैं और UK और US दोनों में सरकारी, सैन्य और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को लगातार प्रस्तुतियां देते रहे हैं. Isotoma में David उस तकनीकी टीम का नेतृत्व करते हैं, जिसने चैलेंज स्ट्रीमिंग इवेंट के लिए तकनीकी ढांचा तैयार किया है.
David, Isotoma के निदेशक और सह-स्वामी हैं. Unix systems और IP नेटवर्किंग में अनुभव के साथ, David 1996 और 2004 के बीच UK systems integrator ioko365 में तकनीकी |
 |
Francois Jordaan
Francois, Isotoma में उपयोगकर्ता अनुभव निदेशक हैं. Francois सन् 1996 से सूचना निर्माता और इंटरेक्शन डिजाइनर के रूप में कार्य कर रहे हैं. वे कार्यात्मकता से परिपूर्ण वेबसाइटें और वेब अनुप्रयोग बड़े पैमाने पर डिजाइन करते रहे हैं. सन् 2007 से Isotoma के प्रोजेक्ट्स के लिए आसानी से एक्सेस की जा सकने वाली, अंतर्वेशी वेब साइट डिज़ाइन्स को लागू करने की जिम्मेदारी Francois पर है. |
|
यह सुनिश्चित करने के लिए कि Webtel.mobi इंटरकॉन्टिनेंटल चैलेंज अधिक से अधिक दर्शकों तक वेबकास्ट किया जा सके, Webtel.mobi ने एक ढांचा कार्यान्वित किया है, जिसके द्वारा स्ट्रीमिंग के वितरण में Akamai Technologies और Google अनुप्रयोग इंजन का सहयोग लिया गया है. |
|
Google के अनुप्रयोग इंजन का उपयोग मापी जा सकने योग्य और प्रदर्शन आधारित स्ट्रीमिंग प्रदान करने के लिए किया जा रहा है. Webtel.mobi इंटरकॉन्टिनेंटल चैलेंज इवेंट के बारे में लोगों को जानकारी उपलब्ध करवाने और लाइव इवेंट की इंटरनेट स्ट्रीमिंग को लाइव और मांग पर देखने के लिए दुनियाभर में पंजीकरण का समर्थन करने के लिए, Java और JSP पृष्ठों का उपयोग किया जा रहा है.
|

शीर्ष

7. रेडियो प्रसारण
|
WKZL 107.5 संयुक्त राज्य अमेरिका का रेडियो स्टेशन है, जो चैलेंज के अंशों को अपने मॉर्निंग शो में लाइव दिखाएगा. यह स्टेशन रेडियो और लाइव स्ट्रीमिंग के ज़रिए www.1075kzl.com पर पूरी दुनिया में इंटरनेट पर भी उपलब्ध है. WKZL 107.5
विंस्टन-सलेम, उत्तरी केरोलिना से लाइसेंस प्राप्त शीर्ष 40 में से एक रेडियो स्टेशन है और Piedmont Triad क्षेत्र में सेवाएं देता है, जिसमें ग्रींसबोरो और हाई पॉइंट भी शामिल हैं. Dick Broadcasting के स्वामित्व वाला आउटलेट, मॉर्निंग शो में #1 रेटिंग वाले Murphy का भी घर है. |
 |
Josh Anderson
Josh, संयुक्त राज्य अमेरिका में रेडियो स्टेशन 107.5 WKZL पर मॉर्निंग शो के सह-प्रस्तुतकर्ता हैं. वे चैलेंज का लाइव रेडियो प्रसारण करेंगे. Josh एक अनुभवी रेडियो प्रसारक और गीतकार हैं और अपनी हाज़िरजवाबी और मज़ेदार पैरोडी गीतों के लिए सालों तक प्रशंसकों के चहेते रहे हैं. |
 |
Jared Pike
Jared, संयुक्त राज्य अमेरिका में रेडियो स्टेशन 107.5 WKZL पर मॉर्निंग प्रोग्राम के सह-प्रस्तुतकर्ता हैं. वे चैलेंज के लाइव रेडियो प्रसारण का सह-प्रस्तुतिकरण करेंगे. Jared ने अपना प्रसारण कॅरियर 107.5 WKZL से शुरू किया, और वे मॉर्निंग शो पर सह-प्रस्तोता रहे हैं. उन्होंने बराक ओबामा, बिल क्लिंटन और ESPN के डिक विटाली सहित सरकार, मनोरंजन और खेल-जगत के जाने-माने व्यक्तित्वों का साक्षात्कार लिया है. |

शीर्ष

8. Online Community Strategy
|
अनरूली मीडिया
अनरूली मीडिया एक सामाजिक मीडिया मार्केटिंग फर्म है, जो ब्रैंडेड माल के वितरण में विशेषज्ञ है. वे कार्यक्रम से पहले और कार्यक्रम के दिन, द चैलेंज के लिए ट्विटर पर चर्चा छेड़ने में मदद करेंगे और ज़ूप्पा के संयोजन से वाइरल वीडियो प्रतियोगिता का संचालन करेंगे. |
 |
स्कॉट बटन
स्कॉट, अनरूली मीडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) हैं. उनके पास डिजिटल मार्केटिंग और सॉफ़्टवेयर सेवाओं के संबंध में नौ साल का अनुभव है. 2006 में अनरूली मीडिया की संस्थापना से पहले, वे यूनाइटेड किंगडम विज्ञापन तथा ऑन-लाइन विश्लेषण फर्म द्वारा समर्थित उद्यम कनेक्सट्रा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी थे, जिसका उन्होंने 2005 में व्यापार-बिक्री के लिए नेतृत्व किया. उन्होंने दर्शन में केम्ब्रिज से एम.ए. तथा ऑक्सफोर्ड से बी.फ़िल की उपाधि हासिल की है, और पहले हाउस ऑफ़ कॉमन्स तथा मॅककिन्से एंड कं. में कुछ समय के लिए काम किया था. |
 |
सारा वुड
सारा, अनरूली मीडिया की संचालन निदेशिका है. वे अनरूली मीडिया के प्रकाशकों के बढ़ते नेटवर्क की देख-रेख करती हैं. बरसों से वे लेखन-कार्य से जुड़ी हैं और लेखकों तथा प्रकाशकों के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने अमेरिकी साहित्य में केम्ब्रिज से एम.ए. तथा यू.सी.एल से पी.एच.डी. की उपाधि हासिल की है और इस समय, पेनसिलवानिया में घटित 1793 के पीत-ज्वर महामारी पर एक उपन्यास लिख रही हैं. अनरूली मीडिया की सह-स्थापना से पूर्व, वे ससेक्स विश्वविद्यालय में लेक्चरर तथा लीवरहुल्म फ़ेलो रह चुकी हैं. |
|
ज़ूप्पा
प्रयोक्ता जनित विज्ञापन में विश्व का अग्रणी स्रोत ज़ूप्पा द्वारा द चैलेन्ज पर वीडियो-निर्माण प्रतियोगिता का संचालन किया जाएगा. जूप्पा, सम्मोहक विज्ञापन तैयार करने के लिए ब्रैंड को, अपने ग्राहकों तथा विशाल रचनात्मक समुदाय के साथ सीधे जुड़ने में मदद करती है. ज़ूप्पा विच्छेदक सामाजिक-मीडिया मंच है, जो जन-साधारण को सर्वोत्तम तरीक़े से अपनी और आकर्षित करती है. ज़ूप्पा के साथ हाल ही के वेबटेल.मोबी अभियान की बदौलत दुनिया भर में 174 लुभावने, चौंकाने वाले और रचनात्मक वाइरल वीडियो निर्मित हुए, जिसने ज़ूप्पा के सभी विगत रिकॉर्ड तोड़ दिए. |

 |
विल मेरिट
विल, ज़ूप्पा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) हैं. संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के सिएटल में अवस्थित विल तथा ज़ूप्पा का वैश्विक दल, प्रयोक्ता-जनित विज्ञापन क्रांति का नेतृत्व कर रहा है. विल टाइम पत्रिका के यूरोपीय संस्करण के भूतपूर्व अध्यक्ष तथा प्रकाशक रह चुके हैं. उन्होंने कॉरबिट्स बिल गेट्स के निजी डिजीटल मीडिया कंपनी में भी वरिष्ठ उपाध्यक्ष की हैसियत से काम किया है. जूप्पा अग्रणी ब्रैंडों और उनके विज्ञापन एजेंसियों के साथ काम करती है और अपने वैश्विक रचनात्मक समुदाय के ज़रिए अत्यधिक आकर्षक विज्ञापन निर्मित करती है. |

शीर्ष

9. सुरक्षा, खोज और बचाव और लॉजिस्टिक्स
|
GCE Consultants चैलेंज के लिए सुरक्षा उपाय, लॉजिस्टिक्स और संपर्क सेवाएं प्रदान कर रही है. यह विश्वव्यापी पहुंच और विशेषज्ञ सुरक्षा तथा संचालन संबंधी ज़ोखिम कम करने वाली कंपनी है. दुनियाभर में कई स्थानों पर स्थित कार्यालयों से कार्य करने वाली यह कंपनी इन सेवाओं को भिन्न आधार वाले अन्तर्राष्ट्रीय ग्राहकों को उपलब्ध करवाती है. |

 |
Garth Eloff
Garth, GCE Consultants के ऑपरेशन्स निदेशक हैं. वे इंटरकॉन्टिनेटल चैलेंज के लिए खोज और बचाव (SAR) दल का नेतृत्व करेंगे. Garth एक सेवानिवृत्त विशेष बल ऑपरेटर हैं, और अपने सफल विशेष बल कॅरियर से आगे बढ़ते हुए उन्होंने GCE Consultants की नींव रखी थी. उन्होंने और उनकी कंपनी ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विशेषज्ञता वाली विभिन्न सुरक्षा गतिविधियां अत्यंत सफलतापूर्वक पूरी की हैं. |
 |
Cathy Eloff
Cathy GCE Consultants की प्रबंध निदेशक हैं. वे चैलेंज के लिए ग्राउंड कमांडर रहेंगी. Cathy सेना के खुफि़या विभाग की एक सेवानिवृत्त अधिकारी हैं और अपने सफल फौजी कॅरियर से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Garth Eloff के साथ GCE Consultants की नींव रखी थी. उन्होंने और उनकी कंपनी ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विशेषज्ञता वाली विभिन्न सुरक्षा गतिविधियां अत्यंत सफलतापूर्वक पूरी की हैं. |
 |
Dr José Manuel Gutierrez.
Dr Gutierrez, खोज और बचाव हेलिकॉप्टर, Falcon 1 पर आपात्कालीन आघात डॉक्टर होंगे. उनके पास डॉक्टरी डिग्री है और वे एक कुशल सर्जन भी हैं. उन्होंने 2005 से हेलिकॉप्टर इकाइयों में आपात्कालीन डॉक्टर के रूप में कार्य किया है और Inaer Helicopters के चिकित्सा निदेशक हैं.
|
|
द स्पैनिश कोस्ट गार्ड (समुद्री सुरक्षा तथा बचाव एजेंसी)
द स्पैनिश समुद्री बचाव एजेंसी को चैलेंज के संबंध में परामर्शी दस्तावेज मिला है, और समुद्र में किसी भी आपातकालीन स्थिति का सामना करने के लिए, क्षेत्र के पत्तनों पर, तलाशी और बचाव समुद्री एकक तैयार हैं और साथ में एक 15 मीटर लंबी और एक 21 मीटर लंबी तेज़ गति की नौकाएँ हैं. स्पैनिश समुद्री सुरक्षा और बचाव एजेंसी में 1,500 से ज़्यादा पेशेवर लोग कार्यरत हैं, जो वर्ष के पूरे 365 दिन, हर रोज 24 घंटे सेवा उपलब्ध कराते हैं. समुद्री बचाव एजेसी के संसाधनों को 8,000 किलोमीटर लंबे स्पैनिश तटीय-रेखा में कुशलतापूर्वक अवस्थित किया गया है और इसमें 16 बचाव पोत, 55 तेज़ गति वाले हस्तक्षेपी जहाज़ (सैल्वामेर्स) तथा 9 खोजी व बचाव हेलिकॉप्टर शामिल हैं. ये सभी इकाइयां, समुद्री बचाव तथा प्रदूषण से जूझने वाले प्रचालनों के लिए डिज़ाइन की गई हैं; इन्हें विशेषज्ञ संभालते हैं और इनमें बहुत ही उन्नत तकनीकी संसाधन मौजूद हैं. |

शीर्ष

10. मौसमविज्ञान-संबंधी सहायता
|
Meteo France विश्व में मौसमविज्ञान के सबसे अग्रणी केन्द्रों में से एक के रूप में मान्यता प्राप्त है, और सटीक पूर्वानुमान उपलब्ध कराने के लिए नवीनतम उपग्रह तकनीक और सुपर-कंप्यूटर का उपयोग करता है. इसे विमानन क्षेत्र के लिए मौसम संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने का विशेष अनुभव है. |
 |
Sylvain Mondon
Sylvain एक मौसमविज्ञानी और इंजीनियर हैं, जिन्हें समुद्री पूर्वानुमान करने में निपुण माना जाता है और इन्हें सार्वजनिक इवेंट्स और इवेंट सहायता के लिए मौसमविज्ञान-संबंधी सहायता सेवाओं में कई वर्षों का अनुभव है
|
 |
Jean-Philippe Desbios
Jean-Philippe मौसमविज्ञान-संबंधी इंजीनियर और वैमानिक पूर्वानुमान तथा इवेंट सहायता में मान्यता प्राप्त विशेषज्ञ हैं
|

शीर्ष

11.भाषा अनुवाद
|
Language Inc., Webtel.mobi इंटरकॉन्टिनेंटल चैलेंज वेबसाइट के 20 भाषाओं में अनुवाद के लिए उत्तरदायी है. Language Inc.सभी प्रमुख भाषाओं में अनुवाद, संपादन, प्रूफरीडिंग, कॉपीराइटिंग, प्रतिलेखन और इंटरप्रिटेशन की सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए मातृ भाषा बोलने वाले 2,000 से अधिक पेशेवरों से अनुबंध करती है. |
 |
Dr. Nico Nortjé
Nico Language Inc. के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं. उनके पास B.Soc.Sc, B.Soc.Sc (Hons), MA (Psyc) और D.Phil डिग्री हैं और वे एक से अधिक भाषाएं धारा प्रवाह बोलते हैं
|

शीर्ष

|
| |
|
|
|
 |