|
| |
चैलेंज के संबंध में Webtel.mobi की पहली चिंता इसमें शामिल सभी लोगों की सुरक्षा है.
सुविचारित योजना और सुरक्षा संबंधी कड़े एहतियाती कदमों के अलावा, चैलेंज प्रारंभ होने के एक दिन पहले उसका पूर्वाभ्यास किया जाएगा.
चैलेंज के पूर्वाभ्यास में सभी हेलीकॉप्टरों और विमानों द्वारा फ़ॉर्मेशन फ़्लाइंग और पॅस्यूट फ़्लाइट के अभ्यास के साथ ही सभी उपकरणों, संचार और फिल्मिंग उपकरणों की जांच शामिल होगी.
अंत में, खोज और बचाव अभियान का पूर्वाभ्यास किया जाएगा. चैलेंज लेने वाले को अटलांटिक महासागर में उतारा जाएगा, फिर विशेष बल के ऐसे दो सेवानिवृत्त ऑपरेटर्स द्वारा उसे बाहर निकाला जाएगा, जोकि खोज और बचाव हेलिकॉप्टर से महासागर में कूदेंगे, चैलेंजर तक तैर कर पहुंचेंगे, उसे बचाएंगे, और विंच-मशीन के ज़रिए उसकी खोज और बचाव हेलिकॉप्टर में आने में सहायता करेंगे.
दोनों सेवानिवृत्त ऑपरेटर बहुत उन्नत स्तर के सक्षम पराचिकित्सक हैं और एक अनुभवी डॉक्टर विशिष्ट चिकित्सा उपकरणों के साथ खोज और बचाव हेलिकॉप्टर में रहेगा.
चैलेंज पूर्वाभ्यास का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी विमान, हेलिकॉप्टर, फिल्मिंग और स्ट्रीमिंग उपकरण और साथ ही सभी सुरक्षा उपकरण और प्रक्रियाएं पूरी और अच्छी तरह से काम कर रहे हैं.
|
|
|
|
 |