चैलेंज को कार्यान्वित और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर TV स्टेशनों पर लाइव प्रसारित करने के लिए विस्तृत और जटिल योजना बनाने और विशिष्ट किस्म के उपकरण और कर्मियों की आवश्यकता होती है – सभी को एक टीम के रूप में एक साथ कार्य करना होता है.
21वीं सदी के सीमारहित और असीमित योजना सिद्धांत जहां कृत्रिम, पुराने और सीमित भौगोलिक, राष्ट्रीय और संरचनात्मक प्रतिबंध, व्यक्तिगत या कॉर्पोरेट उत्कृष्ठता के पक्ष में महत्वहीन होते है, Webtel.mobi ने दस देशों से कंपनियों और व्यक्तियों की बहुराष्ट्रीय टीम को एकत्रित किया है – जिनमें से सभी अपने विशिष्ट कार्य के लिए दूनिया में सर्वश्रेष्ठ हैं.
Webtel.mobi के निर्देशन में कार्य करते हुए यह संगठित टीम इस चैलेंज को चैलेंज-स्थलों और दस अन्य देशों से एक ही समय पर कार्यान्वित, रिकॉर्ड और प्रसारित करेगी – सैटेलाइट और भूतल फीड्स के माध्यम से 200 देशों में इसका बहुभाषी स्वरूप में इंटरनेट और टेलीविजन पर प्रसारण किया जाएगा.
चैलेंज को कार्यान्वित और प्रसारित करने के लिए काम में लिए जा रहे कुछ उपकरणों का संक्षिप्त अवलोकन इस प्रकार हैं:

1.हवाई-बेड़ा
A. खोज और बचाव हेलिकॉप्टर – (Falcon 1)

दोहरे-इंजन वाला Bell 412 वह हेलिकॉप्टर , है, जिसमें खोज और बचाव टीम ले जाई जाएगी. यह विमान पूरी दुनिया में खोज और बचाव संगठनों के पसंदीदा विमानों में से एक है. दो इंजनों के कारण, यह हेलिकॉप्टर पानी के ऊपर चलाने के लिए प्रमाणित है.
यह Bell 212 या Twin Huey और Huey के रूप में प्रसिद्ध US उपयोगिता हैलिकॉप्टर का दो इंजन वाला विकसित स्वरूप है. Bell 412, 212 से इस रूप में भिन्न है कि इसमें मिश्रित सामग्री से बना बेहतरीन प्रदर्शन करने वाला चार-ब्लेड्स वाला घूर्णक फिट किया गया है. INAER समूह के पास ऐसे 24 वर्कहॉर्स विमान हैं.
Bell 412 जो Webtel.mobi इंटरकॉन्टिनेंटल चैलेंज के हवाई बेड़े का भाग होगा, एक बाहरी विंच से सुसज्जित है. यह आवश्यकता पड़ने पर खोज और बचाव कार्य में विशेष बचाव दल की सहायता करेगा. तब यदि कोई आपात् स्थिति उत्पन्न होती है, तो लोगों को समुद्र में उतारा और विंच की सहायता से उससे बाहर भी निकाला जा सकता है.
Bell 412 डेटा तालिका |
| लंबाई: |
15.11 मी |
| वजन: |
अधिकतम टेकऑफ़ वजन 5 398किग्रा |
| इंजन: |
Pratt & Whitney PT6T-3D Twin Pac |
| अधिकतम गति: |
246किमी/घं |
| सीमा: |
784किमी |
| भीतरी छत: |
3,500मी |

B. कैमरा हैलिकॉप्टर – (Falcon 2)
एक Eurocopter AS355N अपने अगले हिस्से पर स्थिर Cineflex कैमरा लगा उड़ान भरेगा, जिससे इवेंट का उड़ान संबंधी फिल्मांकन किया जाएगा.
Cineflex कैमरा एक उन्नत दृश्य रिकॉर्डिंग उपकरण है, जिसका बड़ी स्क्रीन पर प्रदर्शित होने वाली फिल्मों से लेकर कानून व्यवस्था बनाए रखने संबंधी कार्यों तक, एक विस्तृत श्रेणी के लिए उपयोग किया जाता है. इसे पांच अक्षों पर स्थिर किया जाता है और यह कैमरा हाई-डेफिनिशन छवियां प्रदान करता है. Cineflex सिस्टम विमान पर एक विशेषज्ञ तकनीशियन द्वारा चलाया जाएगा, जो कैमरे को रिमोट से नियंत्रित कर सकेगा.
हालांकि यह Bell 412 से हल्का है, लेकिन यूरोकॉप्टर AS355N भी दोहरे-इंजन और तेज़ गति वाला है.
Eurocopter AS355N डेटा तालिका |
| लंबाई: |
12.94 मी |
| वजन: |
अधिकतम टेकऑफ़ वजन 2 600किग्रा |
| इंजन: |
2 x Turbomeca Arrius 1A turboshafts |
| अधिकतम गति: |
278किमी/घं |
| रेंज: |
650किमी |
| भीतरी छत: |
6 000मी |

C. कार्यकर्ता हैलिकॉप्टर – (Falcon 3)

वह हैलिकॉप्टर जिससे इवेंट कार्यकर्ता चैलेंज-स्थल तक ले जाए जाएंगे, वह भी एक Bell 412 ही है, जोकि खोज और बचाव हैलिकॉप्टर के समान होगा
Bell 412 का उपयोग इवेंटकर्मियों को मोरक्को से स्पेन तक ले जाने के लिए किया जाएगा और इसका उपयोग अतिरिक्त फिल्मांकन संबंधी अतिरिक्त कार्यों के लिए भी किया जा सकता है. इसी तरह के एक तेज़ हेलिकॉप्टर की आवश्यकता यह सुनिश्चित करने के लिए भी है कि गंभीर हालत वाले कर्मियों को ड्रॉप प्वाइंट से लैंडिंग ज़ोन तक समय पर ले जाया सके.
Bell 412 डेटा तालिका |
| लंबाई: |
15.11 मी |
| वज़न: |
अधिकतम टेकऑफ वजन 5 398किग्रा |
| इंजन: |
Pratt और Whitney PT6T-3D Twin Pac) |
| अधिकतम गति: |
246किमी/घं |
| रेंज: |
784किमी |
| भीतरी छत: |
3 500मी |

D. जेट पावर वाले विंग

ये विंग, विमानों के लिए आवश्यक गुणवत्ता वाले कार्बन फ़ाइबर के बने हैं. ये हल्केपन और मज़बूती, दोनों ही उद्देश्यों के लिए लगाए हैं. “खाली” स्थिति में विंग का वजन 30 किलोग्राम और लगभग 30 लीटर ईंधन-भार के साथ 60 किलोग्राम से कुछ ही कम होता है. कार्बन फाइबर समान वज़न वाले स्टील से अधिक मज़बूती प्रदान करता है.
इस विंग का विस्तार 2.5 मीटर है और अपने केंद्र बिन्दु पर इसकी चौड़ाई करीब 1.8 मीटर है, इसकी संपूर्ण ऊंचाई (गतिशील भागों से) 0.35 मीटर है.
यह चार Jet-Cat P200 जेट इंजन से संचालित है, जिनमें से प्रत्येक 22 किलोग्राम बल उत्पन्न कर सकता है, इसमें स्वत: प्रारंभ प्रणाली है और यह उस ईंधन से चलता है, जो किरोसीन जेट ईंधन (95%) और चिकनाहट के लिए टरबाइन तेल (5%) के मिश्रण से बना है.
यह विंग औसतन 200किमी/घं की गति से उड़ता है और चढ़ाई के समय इसकी गति 180किमी/घं रहती है, जबकि उतरते समय इसकी गति 300किमी/घं तक पहुंच जाती है. इसकी चढाई की दर 300 मीटर प्रति मिनट है.
सुरक्षा की दृष्टि से, आपातकालीन स्थिति में यह स्वत: बंद होने की प्रणाली से युक्त है. इसमें पैराशूट भी लगा है जो आपात्कालीन स्थिति में विंग को सुरक्षित रूप से ज़मीन पर लाने के लिए खुलेगा.
विंग, पायलट के शरीर की गतिविधियों से आगे बढ़ता है, पायलट के पास भी इंजन की गति बढ़ाने के लिए एक नियंत्रण वाल्व होता है.
जेट-विंग डेटा तालिका |
| लंबाई: |
1.80 मी |
| वज़न: |
30किग्रा (खाली) 60किग्रा (ईंधन के साथ) |
| इंजन: |
4 x जेटCat P22, कुल बल 88किग्रा |
| अधिकतम गति: |
300किमी/घं |
| रेंज: |
45 किमी |
| भीतरी छत: |
2 500मी |

E. लॉन्च विमान – (Eagle1)

पिलेटस PC-6, वह लांच विमान है, जहां से चैलेंजर Webtel.mobi इंटरकॉन्टिनेंटल चैलेंज आरंभ करने के लिए निकलेगा. लॉन्च समुद्र तल से लगभग 6 500 फुट ऊपर होगा.
PC-6 एक मज़बूत, बहुआयामी STOL (उड़ान और लैडिंग में कम समय लेता है) विमान है,जिसका पूरे विश्व में विविध गतिविधियों में प्रयोग होता है. यह हवा में 195 मीटर तक उड़ सकता है और 1500 किलोग्राम भार के साथ 130 मीटर तक लैंड कर सकता है. Pilatus PC-6 ने नेपाल में धवलगिरि ग्लेशियर पर 5,750 मीटर तक लैंडिंग कर किसी स्थिर विंग विमान द्वारा सबसे ऊंची लैडिंग का विश्व रिकार्ड बनाया है.
यह जेट विंग फैलाने के लिए एक प्लेटफार्म के रूप में विशेष रूप से उपयुक्त है. यह धीरे उड़ने में समर्थ है (100किमी/घं तक) और इसमें एक चौड़ा दरवाज़ा है जो प्रवेश और निकास प्रक्रिया को आसान बनाता है.
Pilatus PC-6 डेटा तालिका |
| लंबाई: |
11 .00 मी |
| वज़न: |
अधिकतम टेकऑफ वज़न
2 770किग्रा |
| इंजन: |
Pratt और Whitney Canada turboprop |
| अधिकतम गति: |
244किमी/घं |
| रेंज: |
1 612 किमी |
| भीतरी छत: |
8 200मी |

F. ट्रांसमीटर विमान – (Eagle 2)

Webtel.mobi इंटरकॉन्टिनेंटल चैलेंज के नीचे उड़ने वाले हवाई-बेड़े के लिए यह दबावयुक्त विमान सबसे ऊपर उड़ेगा और इसका प्रमुख कार्य हैलिकॉप्टर कैमरा AS355N से दृश्यों का प्रसारण माइक्रोवैव रेडियो सिग्नलों को हटाने की भूमिका के नियंत्रण को अपने प्राथमिक कार्य के रूप में लेगा और सोनी HD कैमरा ज़मीन पर ट्रक का प्रसारण करेगा जो स्पेन में लैडिंग क्षेत्र पर खडे़ होंगें.
Beechcraft Super King Air को खासतौर पर इस तरह से परिवर्तित किया गया है कि इवेंट को कवर करने वाले कैमरों से संकेत भेजने के लिए मंच के रूप में काम में लिया जा सके. इसमें कई एन्टेना लगे हैं, जिसमेंविशेष रूप से डिज़ाइन किया गया और प्रमाणीकृत एक लचीला बूम एन्टेना भी है, जो दो मीटर लम्बा और विमान के निचले हिस्से में लगा है.
इस विमान में एक कस्टम-मेड है- और विमान के ढाँचे के नीचे प्रमाणित – रेडियो आवृति पारदर्शक पोड (जो माल पोड को अन्य विमान के सामानंतर करता है). इसमें उच्च संवेदनशील प्राप्त करने और संचारण करने के उपकरण सम्मिलित हैं यह इस मिशन के लिए चार कर्मी दल उठा सकता है.
Super King Air समूह सन् 1974 से उत्पादन करता आ रहा है, अपने वर्ग में किसी नागरिक ट्रबोप्रोप विमान का सबसे लंबी उत्पादन दौड़. इसने अपने पिछले सभी प्रतियोगियों को पीछे किया है. पूरे विश्व में 6600 से अधिक ग्राहकों को पहुंचाया जा चुका है.
Beechcraft Super King B200 डेटा तालिका |
| लंबाई: |
13.34 मी |
| वज़न: |
अधिकतम प्रस्थान वज़न 5670किग्रा |
| इंजन: |
2 x Pratt और Whitney कैनेडा PT6A-42 ट्रबोप्रोप |
| अधिकतम गति: |
545किमी/घं |
| सीमा: |
3 338 किमी |
| भीतरी छत: |
10 700मी |

शीर्ष

2. कैमरा और प्रसारण उपकरण
A. कैमरे
उच्च चित्रण Sony HDW 730S

प्रसारण– स्टेंडर्ड कैमरे एसोसिएटेड प्रैस टेलिविज़न न्यूज़ (APTN) द्वारा चलाए जाते हैं. ये विमान संचालन जिगावेव रेडियो आवृति (RF) ट्रांसमीटर द्वारा जुड़े होंगें.
कैमरा चैलेंज ज़मीन पर पहले टेक-ऑफ से आरंभ के विडियो इवेंट्स के लिए उपयोग होंगे, साथ ही साथ स्पेन में लेडिंग क्षेत्र इवेंट्स पर भी.
गिगावेव ट्रांसमीटर कैमरा के पीछे लगे होते हैं जो कैमरा हैलिकॉप्टर को सिग्नल देगें, जो विमान नियंत्रण कक्ष के घुमाव को नियंत्रित करेगा, जो स्पेन में ज़मीन पर खड़े OB(बाहरी प्रसारण) ट्रकों को सीधे सिग्नल देगा.
Sony HDW 730S डेटा तालिका |
| चित्र अधिग्रहण मोड: |
1080/50i और 1080/54.94i |
| सेंसर: |
0.8सेमी, 2.2 मिलियन पिक्सल |
| सिग्नल का ध्वनि अनुपात: |
54dB |
| वर्टिकल स्मीयर: |
-135dB |
| वज़न: |
5.4 kg |

सीनेफ्लेक्स HD V14
यूरोकॉप्टर AS355N पर स्थापित गिरा-स्टेब्लाइज़ड कैमरा प्रणाली. विशेष पैमाने, हैलिकॉप्टर के अग्रभाग पर परिवर्तित पैमाने सुरक्षा-सहमति एविऐशन स्थापित हैं, सीनेफ्लेक्स कैमरा वायु से और चैलेंज के सभी पहलूओं के फिल्म बनाएगा. यह 360 डिग्री तक घुमने में समर्थ है और 25 डिग्री के कोण तक झुकने में समर्थ है.
Cineflex HD V14 डेटा तालिका |
| अधिकतम ऑपरेशन गति: |
320किमी/घं |
| चौड़ाई: |
37 सेमी |
| वज़न: |
32 किग्रा |
| ज़ूम लेंस: |
फ्यूजीनन 1 140 मिमी फोकल लंबाई तक |
| ग्लिंबल: |
पांच-केंद्र गिरो-स्टेब्लाइज़ड |

Thomson LDK 6000 Triax कैमरा
A Thomson LDK 6000 स्टूडियो गुणवत्ता HD camera लैडिंग क्षेत्र के तीन भागों पर लगा होगा, चैलेंज को रिकार्ड करने के लिए जब वे वायु के माध्यम से स्पेन में पहुंचेगें.

इसमें लगे ज़ूम लेंस, कैमरे से उच्च चित्रण फिल्म बनाने में समर्थ होंगे. और जब चैलेंज टीम कुछ किलोमीटर दूर भी होंगे तो भी उनके निकट स्टील ले पाएंगे, और से उनके नीचे आने तक पूरे मार्ग में उनका पीछा कर पाएंगे. नीचे आने के बाद यह मीडिया सदस्य को जीवन्त साक्षात्कार उपलब्ध कराने में भी सहायक होगा.
LDK 6000 सीधे OB (बाहरी प्रसारण) ट्रकों से जुड़ा होगा जो लैडिंग क्षेत्र के पास ही खड़े होंगे
Thomson LDK 6000 डेटा तालिका |
| पावर: |
Triax और DC 12V |
| वज़न: |
4.3 किग्रा |
| आयाम: |
214 मिमी (H) x 125 (W) x 241 (L) |
| ऑप्टिकल प्रणाली: |
F1.4 प्रिज्म |
| कलर करेक्शन फिलटर: |
इलैक्ट्रानिक |
| पिकअप डिवाइस: |
3 x 2/3" 16:9 HD-DPM+ CCDs |
| चित्र तत्व: |
9.2 मिलियन पिक्सल |
| स्मीयर: |
वर्टिकल स्मीयर नहीं |
| संवेदनशीलता: |
2000 lux F9 |
| Y स्ग्निल में S/N अनुपात: |
55 dB टीपिकल |
| परिवर्तन गहराई: |
55% @ 27 MHz |

स्टील कैमरा और लेंस
फैंक हेरज़ोग एविऐशन फोटोग्राफर जो Webtel.mobi इंटरनेशनल चैलेंज पर स्टील फोटोग्राफिक दृश्य ले रहा होगा, Canon EOS 1D Mark3 डिज़ीटल SLR (सिंगल लेंस रिफलेक्स) कैमरा उपयोग करता है साथ ही साथअन्य विशेष ऐरियल फोटोग्राफी उपकरण और तकनीक. वह Canon 70-200mm f2.8 ज़ूम लेंस का उपयोग भी करता है, एक Canon 35-70mm ज़ूम लेंस और एक फिकस्ड फोकल लंबाई 300m f2.8 लेंस.
Canon EOS 1 D Mark 3 डेटा तालिका |
| पिक्सल: |
21 मिलियन |
| ISO रेटिंग: |
100 से 3200 |
| न्यूनतम छाया गति: |
30 सेकण्ड |
| अधिकतम छाया गति: |
1/8000 सेकण्ड |
| निरंतर ड्राइव: |
अधिकतम 10 फ्रेम प्रति सेकण्ड |
| वज़न: |
1.335 किग्रा |


Canon 70-200m ज़ूम लेंस डेटा तालिका |
| फोकल लंबाई सीमा: |
70-200 मिमी |
| दृष्टि का कोण: विकर्ण: |
34° – 12° |
| दृष्टि का कोण: हॉरिज़ेन्टल: |
29° – 10° |
| दृष्टि का कोण: वर्टिकल: |
19°30' – 7° |
| लेंस / समुह: |
23/18 |
| छिद्र सीमा – चौड़ा / लंबा: |
f/2.8-32 |
| आंतरिक ब्लेड की संख्या: |
8 |
| वृत्त छिद्र?: |
Y |
| वज़न: |
1.1kg |


Canon EF 24-70mm F2.8L USM डेटा तालिका |
| न्यून छिद्र: |
22 |
| अधि छिद्र: |
2.8 |
| न्यून फोक डिस्ट: |
0.38 मी |
| फिलटर व्यास: |
77 मिमी |
| पैमाने: |
canon ef |
| पैमाने: |
83,2 x 123,5 मिमी |
| वज़न: |
950 ग्रा |


Canon 300mm f2.8 डेटा तालिका |
स्पष्टीकरण |
Canon EF 300mm f/2.8 L IS USM लेंस |
| फोकल लंबाई सीमा: |
300 मिमी |
| दृष्टि का कोण: विकर्ण: |
8°15' |
| दृष्टि का कोण: हॉरिज़ेन्टल: |
6°50 |
| दृष्टि का कोण: वर्टिकल: |
4°35' |
| लेंस / समुह: |
17/13 |
| अंतर सीमा – चौड़ा / लंबा: |
f/2.8-32 |
| आंतरिक ब्लेड की संख्या: |
8 |
| वज़न: |
3.8 किग्रा |

B. रिकार्डर
Sony HDW-S280
कैमरा हैलिकॉप्टर में दो रिकार्डर हैं, जो उच्च और आदर्श चित्रण उत्पादन देते हैं. ये चैलेंज फुटेज को उच्च चित्रण में रिकार्ड करने के लिए उपयोग होंगे (जो आवश्यकता पड़ने पर आदर्श चित्रण में भी बदले जा सकते हैं)
Sony HDW S280 डेटा तालिका |
| पावर: |
AC और DC |
| पावर खपत: |
80W |
| वज़न: |
6 किग्रा |
| रिप्ले प्रारूप: |
HD/Betacam/Betacam SP/Betacam SX |
| प्लेबैक समय: |
62 मिनट तक |

C. मॉनिटर
Sony LMD-9050

रिकार्डर Sony LMD-9050 20-cm LCD मॉनिटर के साथ मिलकर काम करता है, जो हैलिकॉप्टर में ही लगा होता है. यह कैमरा ऑपरेटर को वास्तविक समय में इमेज देखने के योग्य बनाता है और Cinflex कैमरा को रिमोट कंट्रोल द्वारा परिवर्तन करने के अनुकूल बनाता है.
Sony LMD-9050 डेटा तालिका |
| मॉनिटर आकार: |
20 सेमी |
| पावर: |
AC और DC |
| प्रारूप |
HD/SD |

शीर्ष

3.प्रसारण
A. Gigawave RF transmitters

हैलिकॉप्टर का ज़मीन के कैमरा से सिग्नल का मुख्य प्रसारण, Gigawave D-Cam Clip-on सीधे कैमरे से जुड़ा होता है और कैमरा हैलिकॉप्टर में अपने प्राप्तकर्ताओं से सूचना प्रसारित करता है. D-Cam Clip-on आदर्श और उच्च चित्रण प्रारूप के उपयोग के लिए डिज़ाइन किया गया है, बाहरी ब्राडकास्ट प्रयोग के लिए और स्टूडियो कार्य के लिए. यह अपनी गुणवता और विश्वसनीयता के लिए जाना जाता है.
Gigawave D-Cam Clip-on डेटा तालिका |
| आवृति बैंड: |
1.3 - 7.5GHz |
| ट्यूनिंग सीमा: |
300 MHz |
| प्रसारी पावर: |
100mW |
| डेटा अनुपात |
4.98 - 31.7 Mbits/s |

B. RF प्रसारी और प्राप्तकर्ता
कैमरा हैलिकॉप्टर और Super King Air में इस तरह के विविध डिवाइस होंगे. Super King Air पर विशेष तरह का एंटेना RF सिग्नल उठाता है और फिर उन्हें RF प्रसारी द्वारा OB (बाहरी ब्राडकास्ट) ज़मीन पर ट्रकों को प्रसारित करता है.

C. Outside Broadcast (OB) Audio mixing desk - Lawo
बाह्य~रूप दृष्टि
दो OB (बाहरी प्रसारण) ट्रक स्पेन में लैडिंग क्षेत्र के पास खड़े होंगें. दोनों ही Super King Air से RF सिग्नल प्राप्त करने की सामग्री से लैस होंगे, उन्हें मिश्रित करेंगे, इमेज का संपादन करेंगे और फिर सैटलाइट से अपलिंक करेंगे.
आंतरिक दृष्टि

एक ट्रक Euro-Linx द्वारा उपलब्ध कराया जाएग और केबल से जुड़ा होगा और दूसरा APTN द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा. Euro-Linx और उसके निदेशक प्रसारण के लाइव फीड साइड का प्रबंध करेगें, जबकि APTN विडियो न्यूज़ रीलिज़(VNR) तैयार करेगा उनके सभी विस्तृत नेटवर्क को वितरित करने के लिए.
OB ट्रक में सम्मिलित संग्रहित उपकरण:
Video mixer – Thomson Kayak 200

विडियो मिक्सर और स्विचर कुछ विभिन्न विडियो स्रोतो के बीच से चुनाव करने के लिए उपयोग होता है और कुछ मामलों में एक साथ सम्यक विडियो स्रोत और विशेष प्रभाव डालता है.
Audio mixing desk - Lawo MC²66

इसके 512 DSP चैनल हैं और 144 समिंग बसें जिसकी अधिकतम पावर गारंटी है, जबकि शीर्ष गुणवता सिग्नल प्रक्रिया अधिकतम शुद्धता को प्रमाणित करती है. यह “लक्ष्य की नियुक्ति” नया विकसित ऑपरेशन दर्शन तीव्र स्वीकृति देता है और गंभीर जीवन्त स्थिति में प्रतिरोध भी सुरक्षित करता है.
OB Truck डेटा तालिका |
| गठन: |
Volvo |
| पावर: |
250kW |
| आयाम: |
14.0m x 2.5m x 4m |
| सकल वज़न |
14 टन |
| कैमरा क्षमता: |
12 कैमरे |


Eutelsat सैटेलाइट लंदन में BT टॉवर को चैलेंज फुटेज़ प्रसारित करने के लिए उपयोग होगा जहां से वह सीधे तीसरी प्रसारण पार्टी को इवेंट के जीवन्त प्रसारण के लिए, ओपन इंटरनेट जीवन्त प्रसारण के लिए, एनकोडर को अनुप्रषित होगा. यह जीवन्त पोस्ट-चैलेंज साक्षात्कार के लिए भी उपयोग होगा.
Eutelsat Communications पेरिस पर आधारित है और 27 geostationary कक्षा में 22 स्थानों में 27 सैटेलाइट ऑपरेट करता है और यह स्थिर सैटेलाइट सेवाएं देने वाले विश्व के तीन शीर्ष ऑपरेटरों में से एक है. टेलिविज़न चैनल प्रसारण 3200 से भी अधिक सैटेलाइट समूहों द्वारा किया जाता है. Eutelsat की सेवाएं 150 से भी अधिक देशों में उपलब्ध हैं.


BT Tower Eutelsat से चैलेंज के जीवन्त फुटेज़ प्राप्त करेगा, जो फिर इवेंट के जीवन्त प्रसारण के लिए तीसरी पाटिर्यों को अनुप्रेषित होगा.
BT Tower लंदन में 189 मी लंबा टॉवर है जो माइक्रोवैव रेडियो सिग्नलों को ग्रहण करने के लिए एरियल पहुंचाने के लिए बना था. BT Tower जैसी लंबी संरचना की आवश्यकता है रेडियो सिग्नलों को ग्रहण करने के लिए, क्योंकि ये आमतौर पर साइट लिंक रेखा पर निर्भर करता है.
BT Tower डेटा तालिका |
| स्थान: |
60 क्लिवलैंड स्ट्रीट, फिट्ज़रोविया, लंदन |
| आर्किटेक्ट: |
एरिक बैडफोर्ड और जी. आर. यीट्स |
| कीमत: |
2.5 मिलियन पाउण्ड (1961 करंसी) |
| समापन: |
जुलाई 1965 |
| ऊंचाई: |
मुख्य 177 मीटर; एरियल संरचना के साथ 189 मी |

शीर्ष

4. इंटरनेट संयोजन
Eutelsat को भेजे गए चैलेंज के प्रसारण सिग्नल टेरेस्ट्रायल सैटेलाइट डिशों द्वारा प्राप्त होंगें, और फिर सुरक्षित उच्च गति संपर्क द्वारा इंटरनेट से सामान्य भाषा, वितरित, विश्लेषित, सांकेतिक भाषा और संयोजित होती है.
इनमें से कुछ उपकरण जो जीवन्त इंटरनेट वैबकास्ट के लिए उपयोग होंगे वे निम्न हैं:-
A. नियंत्रण कक्ष
केंद्रीय स्विचिंग के लिए प्रबंधन, इंटरनेट से आने वाले श्रव्य और दृश्य सिग्नलों का मॉनिटरिंग और उत्पादन, स्थानीय भाष्य सम्मिलित करना, सांकेतिक भाषा और प्रगतिशील प्रसारण.

B. सैटेलाइट डिश

Eutelsat सैटेलाइट से प्रसारण सिग्नलों का अधिग्रहण परिचालित 2.4 मी Ku और स्थिर 1.8 मी डिशों द्वारा होता है.

C. Tandberg सामान्य भाषा प्राप्तकर्ता
ये प्राप्त और सामान्य भाषा Eutelsat सैटेलाइट सिग्नल उपरोक्त सैटेलाइट डिशों द्वारा प्राप्त किए जाते हैं.

D. HP 8560A स्पैक्ट्रम विश्लेषक
यह उपकरण जीवन्त विशेषज्ञ फीड के अनुकूलन के लिए सैटेलाइट से आने वाले सिग्नल के विश्लेषण की अनुमति देता है.

E. Tektronix WVR6100AD वैवफार्म मॉनिटर

वैवफार्म मॉनिटर और रास्टराइज़र श्रव्य और दृश्य सिग्नलों की आने वाली विषय वस्तु गुण के विस्तृत सत्यापन के योग्य बनाते हैं. चैलेंज वैबकास्ट के लिए, ये आने वाली विषय वस्तु अनुरूपता और गुण सत्यापित करने को ऑपरेशन स्टॉफ की अनुमति देगें.

F.सांकेतिक भाषा के लिए सर्वर

ये शक्तिशाली SuperMicro सर्वर Viewcast SDI Osprey 530 AV अर्जन इंटरफेस कार्ड के साथ जुड़ा है. ये प्रसारण गुण डिज़ीटल डिवाइस प्रकार्य कैप्चर और सांकेतिक भाषा फंक्शन पहले Webtel.mobiइंटरकोंटिनेटल चैलेंज जीवन्त विषय वस्तु इंटरनेट से वितरित होते हैं –इस मामले में Akamai CDN (विषय वस्तु वितरित नेटवर्क)द्वारा.
केंद्रीय स्विचिंग के लिए प्रबंधन, इंटरनेट से आने वाले श्रव्य और दृश्य सिग्नलों का मॉनिटरिंग और उत्पादन, स्थानीय भाष्य सम्मिलित करना, सांकेतिक भाषा और प्रगतिशील प्रसारण.
Akamai तकनीक के लगभग 50,000 सर्वर विश्वभर के 72 देशों में 2000 से अधिक स्थानों पर लगे हैं, इसका मतलब है Akamai एज् प्लेटफार्म उपभोक्ता के व्यस्त यातायात को ग्रहण करने में समर्थ है. Akamai का नेटवर्क यातायात बढ़ने के सूचना देता है और सर्वरो के माध्यम से स्वत: यातायात भार संतुलित करता है और डेटा केंद्र जो प्रत्येक उपयोगकर्ता की सेवा के लिए सबसे उचित होगा. डायनेमिक भार संतुलन निर्णय उपयोगकर्ता के स्थान के वास्तविक समय विश्लेषण पर आधारित होते हैं.
www.webtel.mobi के लिए प्रत्येक अंतिम उपयोगकर्ता के अनुरोध का नक्शा Akamai के सूचना DNS के द्वारा Akamai एज् सर्वर पर पहुंच जाती है. एज् सर्वर विषयवस्तु के लिए अनुरोध प्राप्त कर, सही विषय वस्तु को पुन: प्राप्त करेगा (HTML पृष्ठ, चित्र, दस्तावेज़ आदि) स्थानीय कैश से और मूल से यदि विषय वस्तु कैश योग्य नहीं हैं तो उपभोक्ता द्वारा चुने गए विशेष गुण लागू करता है, कोई सही एज् प्रक्रिया प्रकार्य और अंत में उपयोगकर्ता के अनुरोध के परिणामस्वरूप विषय वस्तु पहुंचाता है.

शीर्ष

5. खोज और बचाव उपकरण
A. खोज और बचाव हैलिकॉप्टर

Bell 412 खोज और बचाव हैलिकॉप्टर विमान, समुद्र तैराकी, समुद्र बचाव और विंच ऑपरेशन विमान से दो बोर्ड विशेष बल पूर्व प्रशिक्षित ऑपरेटर तैनात करने के लिए तैयार होंगे. वे आपातकालीन स्थिति में पानी के अन्दर जाएंगे. आवश्यकता होने पर ये तैनाती बचाव बेड़े के लिए भी समर्थ होंगे.
तैराकों और हैलिकॉप्टर पर सवार फ्लाइट इंजीनियरों के बीच संचार का प्रमुख व्यवस्था हाथों के सिग्नल होंगे. फ्लाइट इंजीनियर प्रबंधन और होएस्ट/विंच का नियंत्रण भी करेंगे.

B.द स्पैनिश कोस्ट गार्ड (समुद्री सुरक्षा तथा बचाव एजेंसी)

द स्पैनिश समुद्री बचाव एजेंसी को चैलेंज के संबंध में परामर्शी दस्तावेज मिला है, और समुद्र में किसी भी आपातकालीन स्थिति का सामना करने के लिए, क्षेत्र के पत्तनों पर, तलाशी और बचाव समुद्री एकक तैयार हैं और साथ में एक 15 मीटर लंबी और एक 21 मीटर लंबी तेज़ गति की नौकाएँ हैं. स्पैनिश समुद्री सुरक्षा और बचाव एजेंसी में 1,500 से ज़्यादा पेशेवर लोग कार्यरत हैं, जो वर्ष के पूरे 365 दिन, हर रोज 24 घंटे सेवा उपलब्ध कराते हैं. समुद्री बचाव एजेसी के संसाधनों को 8,000 किलोमीटर लंबे स्पैनिश तटीय-रेखा में कुशलतापूर्वक अवस्थित किया गया है और इसमें 16 बचाव पोत, 55 तेज़ गति वाले हस्तक्षेपी जहाज़ (सैल्वामेर्स) तथा 9 खोजी व बचाव हेलिकॉप्टर शामिल हैं. ये सभी इकाइयां, समुद्री बचाव तथा प्रदूषण से जूझने वाले प्रचालनों के लिए डिज़ाइन की गई हैं; इन्हें विशेषज्ञ संभालते हैं और इनमें बहुत ही उन्नत तकनीकी संसाधन मौजूद हैं.

C.खोज और बचाव उपकरण
बचाव बेड़े

बेड़ा T4 model के लिए उपयोग होता है. यह वायु टैक्सी, निगम और सामान्य वायुयान चालन के लिए पूरी तरह अनुमोदित है. इन जीवन बेड़ों में लेनीआर्ड-सक्षम, स्वंय-ऑपरेटिड कार्बन डाई आक्साईड विस्तार प्रणाली होती है. एक स्वंय-ऑपरेटिड हथ पंप, सुरक्षित करता है बोर्डिंग स्टेशन के पूर्ण विस्तार के वहन को संभालता है, और आवश्यकता होने पर प्रवर्तन चैम्बर को ऊपर करता है. दो विभाजित चैंबरों में से प्रत्येक के समान दबाव की देखभाल विशिष्ट दबाव विश्राम वाल्वों द्वारा की जाती है.
T4 डेटा तालिका |
| माप क्षमता: |
4 व्यक्ति |
| भारी लदान क्षमता: |
6 व्यक्ति |
| कुल ट्यूब तैराव: |
399.2 किग्रा |
| डेक क्षेत्र प्रति व्यक्ति (माप क्षमता पर): |
0.34 वर्ग मी |

अर्ध-शुष्क वैटसूट
वैटसूट का एक भाग अर्ध शुष्क कफ के साथ नियोप्रिन से बना होता है (जो कोहनी, कलाईयों और गले के भाग को अतिरिक्त गरमाई देता है और पानी रोकता है) – कुछ विशेष गंभीर स्थिति में क्योंकि जब तैराक सर्दी में उत्तर एटलांटिक सागर की ठण्डी दशा में कार्य कर रहे होंगें. वैटसूट की अर्ध-शुष्क संकल्पना में बहुत से फायदे सम्मिलित हैं और शुष्क सूट अच्छे से तैयार और आरामदायक पैकेज़ में हैं. यह निम्न रूपरेखा, मज़बूत बंधन और पानी में सुरक्षा प्रदान करता है, फिर भारी अंडरगार्मेंट की आवश्यकता नही रहती है. पानी में प्रवेश करते समय भारी-कार्य करने, कंधों के आर पार पानी को बाहर रखने के लिए शुष्क ज़ीपर स्वंय मरम्मत करने, प्राय: अनुभवी शीत प्रवाह को नज़रअंदाज करने के इसमें विशेष गुण हैं.

जेट पंख (फिन) फ्लिपर, निम्न रूपरेखा मास्क और स्नोर्कल

यह पंख (फिन) पानी में तेज़ आवेग के लिए सहायक हैं और हैलिकॉप्टर के सीमित क्षेत्र में इस्तेमाल किए जा सकते हैं इसीलिए यह खोज और बचाव कर्मियों द्वारा पसंद किए जाते हैं. पंख (फिन) पैडल शक्ति से जुड़े होते हैं, दक्षता और आराम के साथ ये विभाजित पंख (फिन) अधिक प्रयत्न किए बिना वेग और कुशलता प्रदान करते हैं. व्हेल और डॉलफिन के समान इसके संयुक्त जोड़ होते हैं, ब्लेड केंद्र बिंदु, खींचाव को
कम करते है जबकि बल को बढ़ाने और उच्चतम सीमा तक ले जाने का कार्य करते हैंउच्चतम सीमा तक ले जाने का कार्य करते हैं. यह अति आवश्यक हैं, वर्तमान क्षेत्र के समान जहां बचाव तैराक ऑपरेट करेंगे – उत्तर एटलांटिक में जहां उत्तर एटलांटिक का पानी और मैडिटेरियन समुद्र का मिश्रण होता है और घुमार अत्यधिक मज़बूत हिंसात्मक होते हैं.
स्नोर्कल बचाव तैराकों द्वारा सांस लेने के लिए उपयोग किए जाते हैं जब वे पानी में तैर रहे होते हैं. स्नोर्कल समुद्री पानी को तैराक के मुंह में जाने के बजाय उसके आस पास रखते हैं. अर्ध-शुष्क डिज़ाइन स्नोर्कल के शीर्ष को पानी के छींटो से दूर रखता है. गहराई से ऊपरी तल पर आने के पश्चात् तैराक सांस छोड़ता है बैरल और ट्यूब को खाली करने के लिए और स्नोर्कल को हटाने के लिए. स्नोर्कल का वक्र रेखा आकार पानी में डुबने के स्थान पर तैराक के सिर को पकड़े रहता है, जिससे कि वह ऊपरी तल पर आने के दौरान अपने को नीचे की ओर रख सके.
निम्न-रूपरेखा मास्क तैराक के चेहरे के करीब लगा होता है. इसका मतलब है कि हैलिकॉप्टर जैसी जगह पर अवरोधों से बाहर आना कठिन है. हैलिकॉप्टर से पानी में कूदने के दौरान इसके बाहर आने के मौके को कम करने के लिए यह चेहरे के करीब होते हैं, इस कारण भी यह बचाव तैराक के लिए पकड़ने में आसान होते हैं.
कोमलता के लिए यह क्रिस्टल सिनिकॉन से बना होता है, आरामदायक जोड़ और निम्न-रूपरेखा एक-मार्गी पर्ग वाल्व जो तैराक को नाक से आसानी से निकालने और तुरंत पानी सूखाने में सहायक है.

PFD (कर्मी प्रवर्तन डिवाइस)
यह "Rescue Life Jacket" जो तैराक को अतिरिक्त प्रवर्तन और तैराव उपलब्ध कराती है. इसे फुलाने की दो प्रणालियां हैं – जैकिट में एक गोली उसे विस्तारित करती है और जैकिट फुलाने के कारण जब व्यक्ति पानी में आघात करता है (यह तब होता है जब जैकिट पहनने वाला व्यक्ति बेहोश है); और एक हैंडिल जिसे खींचने से जैकिट फुलता है जब पहनने वाला व्यक्ति उसे खींचता है. इसमें एक फुलाने वाली बैक अप ट्यूब है, जो तैराक द्वारा फुलाई जा सकती है.
यह एक आपातकालीन सीटी, प्रकाश के लिए पट्टी और जोड़ने के लिए टॉगल, के साथ जुड़ा है. यह तैराव कक्ष पर परावर्तक ट्रिम के साथ भी जुड़ा है.

Marine हैलमेट, सहनशीलता/बचाए चाकू और बहु उपकरण
हैलमेट बचाव तैराक को पानी में तत्वों के विरूद्ध सुरक्षा देते हैं, जिनसे वह टक्कर खा सकता है और जिन्हें नज़रअंदाज करने में वह असमर्थ है क्योंकि वह अपने हाथों से काम कर रहा है. सहनशीलता/बचाव ऑपरेशन एक ऐसे बहुमुखी चाकू की मांग करते हैं जो अत्यधिक दुरूपयोग का सामना करने में समर्थ हैं. सहनशील बचाव चाकू विशेष रूप से इसी को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किए गए थे. ब्लेड अच्छे Teflon coat से बने हैं जो अवयवों से स्टेनलेस स्टील को सूरक्षित करता है. इसकी मज़बूत क्लिप केंद्र सुविधा सूक्ष्म कार्य करने के लिए, कुशल कटिंग के लिए बैली पर पूर्णत: नियन्त्रण रखना, साथ ही स्लेशिंग और स्कीनिंग स्ट्रोक भी पूर्णत: सही है. 5 मिमी मोटा, सहनशील बचाव चाकू की धार के आकार को और तीखेपन को नष्ट किए बिना समतल संभावित बिन्दु देता है. SRK के हैंडल में एकमात्र किलियन उंगली और गहरा चेकरड क्रेटन पकड़ है. बहु-उपकरण एक बैक-अप जैसे और अतिरिक्त क्षमता के लिए उपयोग होता है.

शीर्ष
 |